रायपुर रेल मंडल में इसी महीने से शुरू हो सकती है लोकल ट्रेन की सुविधा , इन ट्रेनों को चलाने के लिए भेजा गया प्रस्ताव ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रायपुर रेल मंडल में इसी महीने से शुरू हो सकती है लोकल ट्रेन की सुविधा , इन ट्रेनों को चलाने के लिए भेजा गया प्रस्ताव ,,
रायपुर 02 जनवरी 2021 - कोरोना संकट काल में रायपुर से लोकल ट्रेनों का संचालन बंद होने से हजारों लोग रोज परेशान हो रहे हैं। इस परेशानी को ध्यान में रखकर रायपुर रेल मंडल ने रेलवे बोर्ड को लोकल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद की जा रही है कि इसी महीने बोर्ड से हरी झंडी मिल जाएगी।

कोरोना संक्रमण के कारण मार्च 2020 में लाकडाउन के बाद से देशभर में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। अनलाक के दौरान पिछले तीन-चार महीने से बंद की गई लंबी दूरी की ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है। रायपुर रेलवे स्टेशन से अभी 22 ट्रेनें स्पेशल के नाम से गुजर रही हैं। इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति और किराया अधिक होने के कारण कम पैसे में रोजाना लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

मार्च से पहले रायपुर से भिलाई- दुर्ग के लिए आम जनता को 10 रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अभी स्पेशल ट्रेनों में 175 रुपये देने पड़ रहे हैं। यह इसलिए हो रहा है, क्योंकि रायपुर से दुर्ग के लिए एक भी लोकल ट्रेन नहीं चल रही है। दुर्ग से चलने वाली चार लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को भी रेलवे ने बंद करा दिया है। इनमें नवतनवा, जयपुर, जम्मूतवी और कानपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

रायपुर से बिलासपुर , रायपुर से दुर्ग-भिलाई, डोंगरगढ़ , विशाखापटनम समेत 15 से 20 लोकल ट्रेनों को पहले की तरह चलाने का प्रस्ताव रेल मंडल ने भेजा है। फिलहाल इसकी अनुमति नहीं मिली है।

लोकल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है। रेलवे बोर्ड और राज्य सरकार की सहमति मिलने के बाद ही इस पर फैसला लिया जा सकेगा।

डा. विपीन वैष्णव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक-रायपुर रेल मंडल

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH