25 लाख के जेवरो की लूट का पर्दाफाश , एक ज्वेलर्स सहित चार आरोपी गिरफ्तार ,,

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
25 लाख के जेवरो की लूट का पर्दाफाश , एक ज्वेलर्स सहित चार आरोपी गिरफ्तार ,,
पटना 01 जनवरी 2021 - पटना पुलिस ने गुरुवार को 10 दिन पहले शास्त्री नगर पुलिस थाना क्षेत्र के कर्पूरी पथ के पास एक ठेकेदार से लूटे गए लगभग 25 लाख रुपए के सोने के गहने बरामद किए. पुलिस ने कहा कि 50 साल की उम्र का ठेकेदार चाय पीने के लिए पास की दुकान में गया, तभी ये घटना हुई. पुलिस ने बताया की यह घटना 21 दिसंबर की रात लगभग 9.30 बजे की है।

पुलिस ने लूट में शामिल 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान शास्त्री नगर के पास के रहने वाले रोहित तिवारी, संतोष कुमार, प्रभाकर कुमार और शशिभूषण कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में एक ज्वेलर्स सुनील कुमार को भी गिरफ्तार किया, जिसने बदमाशों से लूटे गए कुछ गहने खरीदे थे और उन्हें 4 लाख रुपए दिए थे।

पुलिस को आरोपियों के पास से 2.93 लाख रुपए नकद, चाकू, दो देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस मिले हैं. शुरुआत में पटना पुलिस ने शास्त्री नगर में लूट की ऐसी किसी भी घटना से आधिकारिक तौर पर इनकार कर दिया था।

पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से लगभग 400 ग्राम वजन के सोने के गहने बरामद हुए हैं. साथ ही कहा कि घटना के समय ठेकेदार ने करीब 500 ग्राम सोने के आभूषण पहने हुए थे. अपराधियों ने ज्वेलर्स सुनील को लगभग 100 ग्राम वजन के सोने के गहने बेचे थे. बेची गई ज्वेलरी से उन्हें 4 लाख रुपए मिले थे. दस दिनों के अंदर अपराधियों ने चार लाख रुपए में से 1.07 लाख रुपए खर्च कर लिए।

एस एस पी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि ठेकेदार राजवंशी नगर में एक सड़क किनारे चाय की दुकान से चाय पीने के बाद जब घर जाने के लिए मोटरसाइकिल पर बैठा, तभी चार लोगों ने उसे रोका. पुलिस ने कहा कि रोहित लूट का मास्टरमाइंड था. साथ ही कहा कि रोहित25 जून, 2020 को बरह ​​थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या का भी आरोपी है और शास्त्री नगर पुलिस थाने में उसके खिलाफ दो आपराधिक केस दर्ज हैं।

ठेकेदार ने बताया की उसके पास पैतृक संपत्ति है और वो सोने के गहने पहनने का शौकीन है. साथ ही कहा कि अब तक उन्होंने केवल हिंदी फिल्मों में अपराध के खिलाफ पुलिस को सही तरीके से काम करते हुए देखा था, लेकिन जिदंगी में पहली बार मैंने उन्हें अपने मामले में इसी तरह से काम करते देखा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH