02 जनवरी से छत्तीसगढ़ के इन सात जिलों से शुरू होगी कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
02 जनवरी से छत्तीसगढ़ के इन सात जिलों से शुरू होगी कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया ,,
रायपुर 31 दिसम्बर 2020 - कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां परखने प्रदेश के सात जिलों में 2 जनवरी को मॉकड्रिल किया जाएगा। ये मॉकड्रिल रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, बस्तर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में किये जाएंगे। चार राज्यों में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों के सफल ट्रायल के बाद केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों की राजधानी में इसके ड्राई-रन के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण की तैयारियों को परखने के लिए रायपुर जिले के साथ ही छह और जिलों में इसका मॉकड्रिल कर रही है जिनमें दूरस्थ अंचल के भी कुछ जिले शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मॉकड्रिल वाले सभी सातों जिलों में इसके लिए प्रभारी बनाए गए अपर कलेक्टरों और डिप्टी कलेक्टरों से विस्तृत चर्चा कर तैयारियों की जानकारी ली है। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि पूर्व में 4 जनवरी को निर्धारित मॉकड्रिल की तिथि में बदलाव करते हुए अब इसे 2 जनवरी को किया जाएगा। 

इस मॉकड्रिल का उद्देश्य कोल्ड चेन मैनेजमेंट, वैक्सीन की सप्लाई, स्टोरेज और लॉजिस्टिक्स के साथ ही वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे लोगों के वैक्सीनेशन साइट पर पहुंचने, उनकी एंट्री, रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन व ऑब्जर्वेशन में रखने की तैयारियों को परखना है। वैक्सीनेशन के दौरान को-विन एप में एंट्री से लेकर वैक्सीन लगाने तक कितना समय लगता है, यह भी देखा जाएगा। पूरी मशीनरी की तैयारियों को भी परखा जाएगा।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर लगातार वर्चुवल कॉन्फ्रेंस किया जा रहा है। प्रथम चरण में हेल्थकेयर में लगे दो लाख 34 हजार लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित जिलों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 25 लोगों पर मॉकड्रिल किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH