छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई कच्ची शराब पीने से दो लोगो की मौत , समारोह में परोसी गई थी कच्ची शराब ,,

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई कच्ची शराब पीने से दो लोगो की मौत , समारोह में परोसी गई थी कच्ची शराब ,,
कोरबा 29 दिसम्बर 2020 - एक पारिवारिक समारोह (छट्ठी) में परोसे गए कच्ची शराब के सेवन से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। समारोह में करीब 13 लोगों ने कच्ची शराब पिया, लेकिन तीन लोग ही प्रभावित हुए। प्रारंभिक तौर पर जहरीली शराब की आशंका जताई जा रही। वहीं पुलिस का कहना है कि जिस स्थान से शराब खरीदी गई थी, उसे एक दर्जन से अधिक लोगों ने पिया। जहरीली होने से सभी पर असर होता। अधिक शराब पीने की वजह से मौत की संभावना है।

जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के गुरसियां गांव की यह घटना है। यहां निवासरत बहादुर लाल कंवर के घर नवजात शिशु (पोता) के जन्म पर रविवार की शाम को छट्ठी समारोह का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि समारोह में शामिल हुए समाज के लोगों के अलावा परिचितों के लिए शराब की व्यवस्था की गई थी।

गुरसियां के ही झरियामुड़ा मोहल्ले में अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने वाले से खरीदे गए शराब को समारोह में उपयोग किया गया। भोजन बनाने के लिए गांव के ही रसोइया साधुराम गोड़ 55 वर्ष समेत छह लोग को काम दिया गया था। देर शाम करीब 7.30 बजे सभी ने शराब पिया। दो घंटे के अंदर रसोइया साधुराम गोड़, राजकुमार कुंभकार 28 वर्ष व इतवार कुंभकार की तबियत बिगड़ गई।

साधुराम ने समारोह स्थल में ही दम तोड़ दिया। आनन- फानन में सभी को रात 9.30 बजे पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत साधुराम को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान राजकुमार ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर अवस्था में इतवार को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से कोसाबाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में उसे रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति चिंताजनक बताई है।

निजी अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि इतवार के हाथ पैर नीले पड़ गए हैं। जहरखुरानी के मामले की तरह लक्षण मिले हैं। बांगो पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। उधर बांगो पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने का मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH