छत्तीसगढ़ में जमीन विवाद में एक बार फिर हुई हत्या , आरोपी ने बेरहमी से दिया वारदात को अंजाम ,,
रायपुर , 26-12-2020 8:57:41 PM
रायपुर 26 दिसम्बर 2020 - राजधानी रायपुर से सटे मंदिर हसौद के बहनाकाड़ी गांव में जमीन विवाद के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी और मृतक की दोनों की जमीन पास में लगी थी. इसी जमीन को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था. आज तैश में आकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर सब्बल से वार कर दिया जिससे दूसरे पक्ष के ब्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या को लेकर पुलिस ने बताया कि CRPF कैम्प के आगे चंदखुरी रोड में 35 वर्षीय प्रभात चौधरी की हत्या की गई है. शत्रुघन कोशले नाम के आरोपी ने सब्बल से वार कर उसे मौत के घाट उतारा है. मृतक प्रभात चौधरी मंदिर हसौद का रहने वाला था. इसका सीआरपीएफ कैम्प के पास विक्की नाम से एक होटल है. प्रभात चौधरी मूलतः बिहार का रहने वाला है और वह विगत 20 साल से मंदिर हसौद में ही रह रहा था।
घटनास्थल के पास आरोपी शत्रुघ्न कोसले और मृतक प्रभात चौधरी का जमीन है. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद था. आज फिर इसे लेकर इनके बीच कहा सुनी हुई, जिसके बाद शत्रुघन ने सब्बल से वार कर प्रभात चौधरी की हत्या कर दी. घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विवेचना की जा रही है।
















