कोरोना संक्रमित होने पर मिलेंगे 04 लाख रुपये , 2500 लोगो को किया जाएगा कोरोना संक्रमित ,,

देश विदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना संक्रमित होने पर मिलेंगे 04 लाख रुपये , 2500 लोगो को किया जाएगा कोरोना संक्रमित ,,
लंदन 26 दिसम्बर 2020 - अगले महीने लंदन में एक ह्यूमन चैलेंज ट्रायल होने जा रहा है. लंदन के रॉयल फ्री अस्पताल में होने जा रहे इस ट्रायल में लगभग 2500 ब्रिटिशर्स जान बूझकर कोरोना पॉजिटिव होने जा रहे हैं. जिसके बाद इन लोगों पर वैक्सीन की टेस्टिंग की जाएगी. इस ट्रायल में पहले स्वस्थ लोगों को कोरोना वायरस पॉजिटिव कराया जाएगा और फिर उन्हें वैक्सीन दी जाएगी और इसके नतीजों को मॉनिटर कराया जाएगा ताकि ये पता लगाया जा सके कि ये वैक्सीन काम कर रही है या नहीं. इससे पहले भी मलेरिया, टायफायड और फ्लू जैसी बीमारियों के लिए इस तरह के प्रयोग किए जा चुके हैं।

ये ट्रायल्स इसलिए कराए जा रहे हैं ताकि कोरोना वैक्सीन के काम में तेजी लाई जा सके. इन सभी लोगों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होगी. इस उम्र के लोगों में कोरोना से मरने का रिस्क सबसे कम है. इन्हें रॉयल फ्री अस्पताल के स्पेशलिस्ट क्लीनिक में ठहराया जाएगा और यहां इनके लक्षणों को मॉनिटर किया जाएगा. इस दो से तीन हफ्तों के एक्सपेरिमेंट के लिए इन लोगों को 4000 पाउंड्स मिलेंगे जो इंडियन करेंसी में करीब-करीब 4 लाख रुपये होंगे।

18 साल के एलिस्टर फ्रेजर भी इन ट्रायल्स का हिस्सा हैं. उन्होंने बीबीसी 4 के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें एक क्लीनिक में कम से कम दो हफ्तों तक लॉक रखा जाएगा और उनकी बॉडी को मॉनिटर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर ये ट्रायल सफल रहा तो ये लाखों लोगों की जिंदगियां बचा सकता है, इसलिए वे इस ट्रायल का हिस्सा बनने के लिए तैयार हुए थे।

इसके अलावा 29 साल की जेनिफर राइट भी इन ट्रायल्स का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि मेरे कुछ दोस्त हैं जो मेडिकल फील्ड में काम करते हैं और वे इस महामारी के दौर में हर तरह के रिस्क लेते हुए और अपनी जान पर खेलते हुए लोगों को बचा रहे हैं. वहीं हममें से कई ऐसे लोग हैं जो घर पर सुरक्षित हैं. ऐसे में जब मुझे इस तरह का मौका मिला तो मैं मना नहीं कर पाई क्योंकि मैं जल्द से जल्द इस वायरस का तोड़ निकलने वाली वैक्सीन का इंतजार कर रही हूं।

बता दें कि इस तरह के ट्रायल्स की शुरुआत 18वीं शताब्दी में वैज्ञानिक एडवर्ड जेनर ने की थी जब उन्होंने अपने बगीचे में काम करने वाले बेटे को वायरस से संक्रमित कर दिया था ताकि वो पता लगा सकें कि उनकी वैक्सीन प्रभावशाली है या नहीं. इसके बाद से ही ये एक्सपेरिमेंट कई घातक बीमारियों के लिए काफी इफेक्टिव साबित हुआ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH