कौन है सक्ती का यह फटेहाल राजा जो सब सटोरियों को पीछे छोड़ कर बनना चाहता है छत्तीसगढ़ का सट्टा किंग
सक्ती 10 जुलाई 2026 - सक्ती शहर के लोग अब तक एक ही राजा को जानते थे और वो राजा नेपाली टोपी पहन कर पूरे शानोशौकत से राजमहल में रहता था। उस राजा के निधन के बाद सक्ती में एक और राजा ने जन्म लिया है और ये राजा चंदवा होने के साथ सस्ती टी-शर्ट और आधुनिक फटी जीन्स लोवर पहन कर मंगनी की बाईक में शान की सवारी करता है।
इस फटेहाल राजा की लोगो की नजर में तो कोई खास औकात नही है लेकिन कुछ पुराने सटोरियों की शोहबत में रह कर ये फटेहाल राजा खुद को महादेव सट्टा एप के मालिक रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर से कम नही समझ रहा है।
सूत्रों की माने तो इस फटेहाल राजा को कई बार थाने से बुलावा आ चुका है लेकिन हटरी चौक निवासी एक रसूखदार युवक की मेहरबानी से यह फटेहाल राजा अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। हद तो तब होती है कि ये फटेहाल राजा सक्ती के एक पत्रकार को यह कहता है कि "उखाड़ लो जो उखाड़ना है" इन सबमे खास बात है कि इस तरह की धमकी फटेहाल राजा के तरफ से कई लोगो को दी गई है। लेकिन हटरी चौक निवासी रसूखदार युवक के सम्मान को ध्यान में रखते हुए अब तक किसी ने भी थाने या अन्य जगहों पर शिकायत दर्ज नही कराई है।
लेकिन अब लगता है कि वो वक्त आ गया है जब सक्ती के फटेहाल राजा को उसकी सही जगह यानी जेल भेज दिया जाय।
इस खबर में अपडेट जारी रहेगी..















