जांजगीर चाम्पा - मुस्कान ने जिस दूल्हे को नशेड़ी कह कर मंडप से भगाया उसी के साथ मंदिर में लिए सात फेरे, बताई यह वजह

जांजगीर चाम्पा , 10/07/2026 12:27:28 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - मुस्कान ने जिस दूल्हे को नशेड़ी कह कर मंडप से भगाया उसी के साथ मंदिर में लिए सात फेरे, बताई यह वजह

जांजगीर चाम्पा 10 जुलाई 2026 - 16 दिन पहले जिले में हुई एक शादी पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई थी। दुल्हन मुस्कान प्रधान ने कथित रूप से नशे में होने का आरोप लगाते हुए मंडप में ही दूल्हे संत कुमार से शादी करने से इनकार कर दिया था। इस फैसले की हर तरफ चर्चा हुई, पुलिस प्रशासन ने भी मुस्कान के साहस की सराहना की और उसे परिवार परामर्श केंद्र में परामर्शदात्री सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी।

लेकिन अब उसी कहानी ने ऐसा मोड़ लिया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। गुरुवार को मुस्कान ने उसी संत कुमार के साथ खोखरा स्थित मनका दाई मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर नया जीवन शुरू कर दिया।

दरअसल 23 जून को चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव में आयोजित विवाह समारोह उस समय विवादों में आ गया था, जब दुल्हन ने दूल्हे के नशे में होने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया था। घटना की वीडियो इंटरनेट सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ और मामला प्रदेशभर में सुर्खियां बन गई। उस समय मुस्कान के फैसले को महिलाओं के आत्मसम्मान और साहस से जोड़कर देखा गया। हालांकि, शादी टूटने के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहा।

मुस्कान और संत कुमार ने बताया कि घटना के बाद वे लगातार फोन पर संपर्क में रहे। बातचीत के दौरान दोनों ने उस दिन हुई घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की और धीरे-धीरे दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर हो गईं। इसके बाद उन्होंने रिश्ते को एक और मौका देने का निर्णय लिया। गुरुवार को मुस्कान परिवार परामर्श केंद्र में अपनी ड्यूटी पर पहुंची थी। दोपहर करीब दो बजे वह वहां से निकली, लेकिन घर जाने के बजाय सीधे संत कुमार के गांव खोखरा पहुंच गई। यहां मनका दाई मंदिर में दोनों परिवारों के कुछ लोगों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न हुआ।

बताया जा रहा है कि लड़के के परिवार को इस विवाह की जानकारी पहले से थी, जबकि लड़की के स्वजनों को इसकी सूचना बाद में मिली। संत कुमार ने दावा किया कि उन्होंने कभी शराब का सेवन नहीं किया। उनके मुताबिक, शादी वाले दिन किसी ने उनके कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और लोगों को लगा कि वह नशे में हैं। उनका कहना है कि पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। बाद में उन्होंने मुस्कान से अपनी बात रखी और माफी भी मांगी। बातचीत के बाद दोनों ने नए सिरे से रिश्ता शुरू करने का फैसला किया।

ताज़ा समाचार

कौन है सक्ती का यह फटेहाल राजा जो सब सटोरियों को पीछे छोड़ कर बनना चाहता है छत्तीसगढ़ का सट्टा किंग 
कौन है सक्ती का यह फटेहाल राजा जो सब सटोरियों को पीछे छोड़ कर बनना चाहता है छत्तीसगढ़ का सट्टा किंग 
सक्ती - कटर बाजी का शिकार साहिल उर्फ भोंगा की हालत नाजुक, हमले के बाद सक्ती के इन दो वार्डो के बीच गैंगवार छिड़ने की आशंका
सक्ती - कटर बाजी का शिकार साहिल उर्फ भोंगा की हालत नाजुक, हमले के बाद सक्ती के इन दो वार्डो के बीच गैंगवार छिड़ने की आशंका
छत्तीसगढ़ - चादर में लिपटी अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - चादर में लिपटी अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - मुस्कान ने जिस दूल्हे को नशेड़ी कह कर मंडप से भगाया उसी के साथ मंदिर में लिए सात फेरे, बताई यह वजह
जांजगीर चाम्पा - मुस्कान ने जिस दूल्हे को नशेड़ी कह कर मंडप से भगाया उसी के साथ मंदिर में लिए सात फेरे, बताई यह वजह
सक्ती - इस वजह से हुआ था साहिल उर्फ भोंगा पर कटर से जानलेवा हमला, और इन्होने दिया था वारदात को अंजाम
सक्ती - इस वजह से हुआ था साहिल उर्फ भोंगा पर कटर से जानलेवा हमला, और इन्होने दिया था वारदात को अंजाम
सक्ती - साहिल उर्फ भोंगा कटर कांड की CCTV  फुटेज आया सामने, भीतर देखे साहिल  के जख्म, कमजोर दिल वाले इस खबर को ओपन करने से बचे
सक्ती - साहिल उर्फ भोंगा कटर कांड की CCTV फुटेज आया सामने, भीतर देखे साहिल के जख्म, कमजोर दिल वाले इस खबर को ओपन करने से बचे
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रथयात्रा मनेगी जेल में, बड़ा कांड करके तीन साल से थे फरार, अब उगलेगा सब राज..
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रथयात्रा मनेगी जेल में, बड़ा कांड करके तीन साल से थे फरार, अब उगलेगा सब राज..
छत्तीसगढ़ - पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी पत्नी, अचानक आ गया पति, फिर हो गया यह कांड..
छत्तीसगढ़ - पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी पत्नी, अचानक आ गया पति, फिर हो गया यह कांड..
सक्ती से बड़ी खबर - स्टेसन के बाहर साहिल उर्फ भोंगा के गले पर कटर से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
सक्ती से बड़ी खबर - स्टेसन के बाहर साहिल उर्फ भोंगा के गले पर कटर से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH