चोरी की बुलेट पर शान से घूम रहा था असिटेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर , इस तरह हुआ मामले का खुलासा ,,

झारखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चोरी की बुलेट पर शान से घूम रहा था असिटेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर , इस तरह हुआ मामले का खुलासा ,,
दुमका 25 दिसम्बर 2020 - बिहार की राजधानी पटना से चोरी हुई बुलेट पर झारखंड के दुमका में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) घूम रहा था. बुलेट बरामद कर ली गई है. वहीं, चोरी की बुलेट का इस्तेमाल करने के आरोप में दुमका के मुफ्फसिल थाने पर तैनात एएसआई को निलंबित कर दिया गया है।

बरामद बुलेट पटना के दिवाकर कुमार की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक पटना के दिवाकर कुमार की बुलेट करीब पांच साल पहले चोरी हो गई थी. इसकी रिपोर्ट दिवाकर ने पटना के एसके पुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज भी कराई थी. बताया जाता है कि इसका खुलासा तब हुआ, जब बुलेट की सर्विसिंग के बाद चेसिस नंबर के आधार पर सर्विस सेंटर से बुलेट के मालिक को मैसेज मिला।

बताया जाता है कि दुमका के मुफ्फसिल थाने पर तैनात एएसआई अखलाक खान ने सर्विसिंग के लिए बुलेट सर्विस एजेंसी में दी थी. 23 दिसंबर की शाम सर्विसिंग के बाद सर्विस सेंटर से रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बुलेट के मालिक को यह मैसेज भेजा गया कि सर्विसिंग हो चुकी है. वे आकर सर्विसिंग चार्ज का भुगतान कर अपनी बुलेट ले जा सकते हैं. बुलेट मालिक को उसके दुमका में होने की जानकारी मिली. मालिक ने उस मैसेज में दिए गए टोल नंबर फ्री पर फोन किया तो पूरे मामले की जानकारी मिली।

सर्विसिंग सेंटर से जानकारी मिली की मुफ्फसिल थाने पर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बुलेट सर्विसिंग कराने के लिए दी थी. दिवाकर ने इसकी जानकारी एसके पुरी थाने को देकर दुमका पुलिस से संपर्क कर बुलेट की बरामदगी कराने की गुहार लगाई. दिवाकर ने 24 दिसंबर के दिन दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा को आवेदन देकर बुलेट बरामद कराने और इस मामले की जांच कराने की अपील की. दिवाकर के आवेदन पर दुमका पुलिस ने उनकी चोरी गई बुलेट बरामद कर ली है. एसपी ने प्रारंभिक जांच में चोरी की बुलेट रखने का आरोपी पाए जाने पर एएसआई अखलाक खान को निलंबित कर दिया है. एसपी ने मामले की जांच टाउन थाने के एसएचओ देवेंद्र पोद्दार को सौंपी है. एसएचओ पोद्दार ने जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH