सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती , 01/07/2026 10:14:20 PM
Anil Tamboli
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती 01 जुलाई 2026 - 26 जून 2026 को ग्राम जोंगरा निवासी पूर्णिमा चैहान उर्फ पूनम को 02 अज्ञात नकाबापोश आरोपियों द्वारा पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर बाईक से फरार हो गये थे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये IG बिलासपुर रामगोपाल गर्ग के दिशा निर्देश और SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में ASP पंकज पटेल एवं SDOP सक्ती डाॅ भुवनेश्वरी पैंकरा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित किया गया।

टीम लगातार 04 दिनों तक अज्ञात आरोपियों के पतासाजी में जुटी रही। पतासाजी के दौरान मृतिका के परिजनों एवं अनेक संदेहियों से पूछताछ किया गया, साथ ही आरोपियों के पतासाजी हेतु तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुये मोबाईल टावर डंप एवं काॅल डिटेल का बारिकी से विश्लेषण किया गया तथा सीसीटीव्ही फूटेज खंगाले गये।

विवेचना दौरान पता चला कि मृतिका पूर्णिमा चैहान उर्फ पूनम का मुरली शंकर चैहान निवासी देल्लारी जिला रायगढ़ के साथ प्रेम संबंध था और इस बात से मुरली शंकर एवं पत्नी चम्पा चैहान के बीच लगातार  झगड़ा होता था। संदेह के आधार पर चम्पा चैहान से पूछताछ किया गया जो शुरूवात में बार-बार अपना ब्यान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगी।

कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया पूर्णिमा चैहान उर्फ पूनम और उसके पति मुरली शंकर चैहान एक साथ आयुर्वेदिक दवाई प्रचार व बिक्री का काम करते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया था। चम्पा चैहान को उसके पति और पूर्णिम चैहान के प्रेम संबंध होने की जानकारी होने पर अपने पति मुरली शंकर चैहान और पूर्णिमा चैहान को बार-बार समझाईश दी थी। चम्पा चैहान समझाईश पर उसका पति मुरली शंकर चैहान मान गया और पूर्णिमा चैहान से दूरी बना लिया था किंतु पूर्णिमा चैहान नही मान रही थी और मुरली शंकर चैहान को लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी।

जिससे परेशान होकर मुरलीशंकर चैहान और चम्पा चैहान ने पूर्णिमा चैहान को जान से मारकर रास्ते से हटाने का योजना बनाये। घटना को अंजाम देने के लिए दोनों झारखंड में गोली कांड कर वापस आये राजेन्द्र महंत से संपर्क किया और पूर्णिमा को जान से मारने के लिए 04 लाख रूपये में सुपारी दिये साथ ही सुनील महंत एवं गौरीशंकर सिदार द्वारा घटना कारित करने केे बाद पैसा देने का सौदा तय हुआ था। सौदे के तय रकम में से चम्पा चैहान द्वारा घटना के पश्चात् 02 लाख रूपये को राजेंद्र महंत व उसके साथ आये 02 अन्य साथी को दिया गया।

प्रकरण में आरोपी राजेन्द्र महंत, गौरीशंकर सिदार एवं सुनील महंत का मोबाईल लोकेशन लेने पर राजेन्द्र महंत जमशेदपुर (झारखण्ड) होना तथा गौरीशंकर सिदार एवं सुनील महंत का लोकेशन पूणे (महाराष्ट्र) होना पाया गया। जिस पर तत्काल गठित टीम को झारखण्ड एवं महाराष्ट्र रवाना किया और राजेन्द्र महंत जमशेदरपुर (झारखण्ड) से तथा गौरीशंकर सिदार एवं सुनील महंत को पूणे (महाराष्ट्र) से घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिन्हे हिरासत में लेकर जिला सक्ती आये जिनसे पूछताछ करने पर बताये कि चम्पा चैहान एवं उसके पति मुरलीशंकर चैहान से पूर्णिमा महंत की हत्या करने का 04 लाख रूपये में सुपारी लिये थे।

इसके बाद राजेन्द्र महंत अपने अन्य साथी गौरी शंकर सिदार, राकेश महंत, वेद प्रकाश महंत उर्फ सोनू, सुमित गबेल, चंद्रशेखर महंत एवं सुनिल महंत एक दुसरे के सहयोग कर पूर्णिमा चैहान की हत्या करने का योजना बनाये तथा घटना को अंजाम देने का दिन 26 जून 2026 तय किये और सौदे के रकम को एक दुसरे में बटवारा करने की बात किये।   

योजनानुसार दिनांक 26 जून 2026 को पूर्णिमा चैहान को गोली मारने के लिए ग्राम जोंगरा सुनील महंत और गौरीशंकर सिदार दोनों बाईक से गये, गौरीशंकर सिदार ने पिस्तौल से पूर्णिमा चैहान को गोली मारा इसकेे बाद सुमित गबेल द्वारा घटना को अंजाम देने और वहां से भागनेे के लिए दिये गये बाईक से फरार हो गयेे। घटना कारित करने के बाद राकेश महंत ने गौरीशंकर सिदार एवं सुनील महंत को दिगर राज्य फरार होने में सहयोग किया तथा चम्पा चैहान से सौदे के तय रकम में से 02 लाख रूपये को राजेंद्र महंत अपने साथी वेदप्रकाश महंत उर्फ सोनू तथा चंद्रशेखर महंत के साथ ग्राम देल्लारी जाकर लिये।

प्रकरण में आरोपी सुमित गबेल, राकेश महंत, चंद्र शेखर महंत एवं वेदप्रकाश उर्फ सोनू को दबिस देकर उनके गांव से पकड़ा गया जिनके द्वारा भी पूछताछ पर अपराध घटित करना स्वीकार किये। घटना में प्रयुक्त पिस्तौल को आरोपी राजेंद्र महंत के कब्जे से, सुमित गबेल के कब्जे से बाईक आरोपिया चम्पा चैहान के कब्जे से मोबाईल व सौदे का रकम निकलने में प्रयुक्त बैंकपास बुक, मुरलीशंकर चैहान के कब्जे से मोबाईल जप्त किया गया है। इसी प्रकार सुनील महंत, गौरीशंकर सिदार, राकेश महंत, चंद्रशेखर महंत एवं वेदप्रकाश महंत के कब्जे से मोबाईल एवं बटवारे में हिस्से में आये रकम में से बचा हुआ नगदी रकम को जप्त किया गया है। प्रकरण के आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा सदर का घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल, कमल किशोर महतो, अमित सिंह, उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, भुपेन्द्र चंद्रा, अनवर अली, जी.एस राजपूत, ASI जे.के. वर्मा, नीलमणी कुसुम, चित्रांगद चंद्रा, सुरेश पाठक प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन, प्रेेम सिदार, तेज कुमार गबेल, आरक्षक फारूख खान, गोपाल साहू, एलेक्सियूस मिंज कमलेश लहरे, पवन साण्डे, कमलकिशोर सिदार, दीपक साहू, जितेन्द्र कंवर, भागवत श्रीवास, यादराम चंद्रा, प्रमोद खाखा, बृजमोहन नेताम, दीपक बंजारे श्याम गबेल, महासिंह सिदार महिला आरक्षक अनिता कंवर, सुलेखा कश्यप, सुमित्रा बंजारे, धरमिन सिदार एवं समस्त थाना स्टाप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी

01. श्रीमती चम्पा चैहान पति मुरलीशंकर चैहान उम्र 40 वर्ष ग्राम देल्लारी थाना पूंजीपथरा थाना रायगढ

02.  मुरलीशंकर चैहान पिता भाकूलाल चैहान उम्र 43 वर्ष ग्राम देल्लारी थाना पूंजीपथरा थाना रायगढ

03. सुनील महंत पिता मदन महंत उम्र 19 वर्ष निवासी मालखरौदा, जिला सक्ती

04. गौरीशंकर सिदार पिता नंद सिदार उम्र 21 वर्ष साकिन बकेली थाना खरसिया जिला रायगढ

05. राकेश महंत पिता निर्मलदास महंत उम्र 22 साल साकिन बंजारी थाना मालखरौदा जिला सक्ती

06. वेद प्रकाश महंत उर्फ सोनू पिता कन्हैया दास उम्र 23 साल साकिन बंजारी थाना मालखरौदा जिला सक्ती।

07.राजेन्द्र महंत पिता निर्मलदास महंत उम्र 25 निवासी बंजारी थाना मालखरौदा जिला सक्ती

08. सुमित गबेल पिता मनोहर लाल गबेल उम्र 26 साल निवासी बकेली थाना खरसिया जिला रायगढ

09.चंद्रशेखर महंत पिता परदेशी दास महंत उम्र 19 साल निवासी बंजारी थाना मालखरौदा जिला सक्ती।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH