आगरा 21 अगस्त 2026 - उत्तरप्रदेश के आगरा जिले से टीचर और छात्र के प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है. जिले के ताजगंज इलाके में एक प्राइवेट स्कूल की 38 वर्षीय शिक्षिका और 06 साल के छात्र एक दूसरे को दिल दे बैठे. दोनों के बीच धीरे धीरे नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक साथ घर से भाग निकले।

पूरा मामला थाना ताजगंज क्षेत्र का है. 16 वर्षीय छात्र शहर के एक पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है. जबकि 38 वर्षीय शिक्षिका धांधूपुरा इलाके की रहने वाली है. वह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है. साथ ही वह ट्यूशन भी पढ़ाती है. छात्र भी उसके यहाँ ट्यूशन पढ़ने आता था।

जानकारी के मुताबिक़, सही से पढाई न करने को लेकर छात्र को हमेशा डाँट पड़ती थी. परिवार के डांट-फटकार से वो परेशान रहता था. इस वजह से वह अपनी सारी बातें शिक्षिका से शेयर करता था. इसी दौरान दोनों के बीच फोन पर भी लगातार संपर्क रहने लगा।

टीचर और छात्र घंटों फोन पर बात करते थे. कुछ दिन पहले भी छात्र को डांट पड़ी थी. जिसके बाद वह ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर घर से निकला था. साथ ही 3 हजार रुपये और साइकिल लेकर घर से निकला था. इसके बाद शिक्षिका के पास पहुंच गया जहाँ से दोनों स्कूटी से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन से रवाना हो गए।

जब छात्र घर नहीं आया तो वो टीचर के घर गए जहाँ से वो भी गायब थी. परिजन ने थाने शिकायत दर्ज कराई. पुलिस केस दर्ज कर जाँच में जुट गयी. दोनों के कॉल रीकॉर्ड्स और सीसीटीवी चेक गए. जिसके आधार पर शिक्षिका को मथुरा और छात्र को दिल्ली हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ में पता चला, दोनों सबसे पहले ग्वालियर से बयाना गए थे जहाँ से कैला देवी मंदिर गए. उसके बाद दोनों मथुरा पहुंचे. जहाँ से छात्र दिल्ली चला गया, जबकि शिक्षिका मथुरा में ही रुक गई. शिक्षिका ने बताया, छात्र ने उसे कॉल कर आत्महत्या करने की बात कही. जिसे रोकने के लिए अपने साथ ले गईं. लेकिन बाद में उसे लगा गलत कर रही है. फ़िलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।