छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड

जगदलपुर , 16/06/2026 11:12:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड

जगदलपुर 16 जून 2026 -  जगदलपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। इस प्रकरण में बस्तर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से आरोपी रवि कुमार राजभर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी रवि कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवती से संपर्क स्थापित किया और बातचीत के माध्यम से उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने युवती को किसी बहाने से जगदलपुर बुलाया, जहां एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।

पीड़िता के अनुसार आरोपी बाद में इन्हीं फोटो और वीडियो का उपयोग कर उसे लगातार धमकाने लगा और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद बस्तर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो गया और मोबाइल फोन बंद कर दिया। वह अपने घर पर भी नहीं रह रहा था, जिससे उसकी गिरफ्तारी चुनौतीपूर्ण हो गई थी।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश में उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। टीम ने स्थानीय स्तर पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखी और लगातार प्रयासों के बाद मऊ जिले में दबिश देकर उसे रात के समय हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी रवि कुमार राजभर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें पीड़िता से संबंधित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद हुए। सभी डिजिटल साक्ष्यों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर जगदलपुर लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ हॉटल में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH