छत्तीसगढ़ - अंक सट्टा लिखते महिला सटोरिया गिरफ्तार, नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त

दुर्ग , 16/06/2026 7:26:21 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अंक सट्टा लिखते महिला सटोरिया गिरफ्तार, नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त

दुर्ग 16 जून 2026 - दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने ग्राम सिरसा खुर्द में सट्टा पट्टी लिखकर जुआ संचालन कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी राशि और सट्टा लिखने में उपयोग की जाने वाली सामग्री भी जब्त की है। यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी महिला को रंगे हाथ पकड़ा।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सिरसा खुर्द स्थित छोटे तालाब के पास एक महिला लंबे समय से आम लोगों से सट्टा अंक लेकर अवैध जुआ संचालन कर रही है और सट्टा पट्टी लिखकर लेन-देन कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी जेवरा सिरसा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निगरानी के बाद कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने जैसे ही स्थान पर दबिश दी, वहां एक महिला सट्टा पट्टी लिखते हुए मिली। पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम शेख ईद बी, उम्र 42 वर्ष, निवासी सिरसा खुर्द बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से विभिन्न अंकों में लिखी हुई कुल 14 सट्टा पट्टियां, नगद राशि 4900 रुपये और एक डॉट पेन बरामद किया गया, जिसका उपयोग सट्टा लिखने के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने सभी सामग्री को जब्त कर लिया और आरोपी महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, स्कूल खुलने के पहले दिन ही प्रार्थना में बेहोश हुआ छात्र, मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, स्कूल खुलने के पहले दिन ही प्रार्थना में बेहोश हुआ छात्र, मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ - अंक सट्टा लिखते महिला सटोरिया गिरफ्तार, नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त
छत्तीसगढ़ - अंक सट्टा लिखते महिला सटोरिया गिरफ्तार, नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त
छत्तीसगढ़ - पूर्व उपसरपंच ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब पीकर गाड़ी चलाना प्रशांत अग्रवाल को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका भारी भरकम जुर्माना

छत्तीसगढ़ - तंत्र मंत्र से नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती के साथ रेप, UP के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - गली में खून से लथपथ युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

होटल में प्रेमिका के साथ रंगरलियां मना रहा था रेंजर पति, अचानक पहुंच गई आरक्षक पत्नी, फिर हुआ यह..

छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती जनपद पंचायत में ACB की दबिस,  01 लाख की रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 03 कर्मचारी गिरफ्तार,

सक्ती के सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा को नही मिल रही है राहत, जाने इस वक्त क्या हो रहा है टेमरिहा के साथ ..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH