छत्तीसगढ़ - तंत्र मंत्र से नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती के साथ रेप, UP के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
अंबिकापुर 16 जून 2026 - छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में झाड़-फूंक के नाम पर घिनौनी करतूत को अंजाम देने वाले ढोंगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ढोंगी बाबा नेअच्छा रिश्ता और नौकरी लगने की बात कहकर पीड़िता युवती के साथ दुष्कर्म किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तरप्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, थाना गांधीनगर में पीड़िता के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 जून की सुबह लगभग 8 से 9 बजे कॉलोनी में अमित गोस्वामी नामक एक बाबा आया। खुद को प्रयागराज उत्तरप्रदेश से आना बताया। सभी लोगों को देखकर कुछ ना कुछ कमी बता रहा था, और झाड़-फूंक कर ठीक करने के लिए पैसा व मोबाइल मांग रहा था।
इसी दौरान पीड़िता के घर आया। घर पर पीड़िता के परिजन भी मौजूद थे। पीड़िता से आरोपी ने कहा कि झाड़-फूंक कर देता हूं, फिर अच्छा रिश्ता आयेगा और जॉब भी लग जाएगी। पीड़िता को नहाने के लिए बोला फिर झाड़फुंक करते-करते पीड़िता की मां को बोला कि एक मुट्ठी चावल लेकर हनुमान मंदिर जाओ और 151 चावल के दाने हनुमान जी को चढ़ाकर आओ। पीड़िता की बहन को बोला कि रूम से बाहर रहो और पीड़िता को मोहित कर जबरन दुष्कर्म किया। इस रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध पंजीबद्व कर जाँच में लिया गया।
मामले में थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा पीड़िता के बताये हुलिया के आधार पर आरोपी अमित गोस्वामी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म करने की बात कबूल की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
अमित कुमार गोस्वामी पिता स्व. मंजूलाल गोस्वामी, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरा, थाना घुरपुर जिला प्रयागराज, उत्तरप्रदेश।
















