सक्ती जनपद पंचायत में ACB की दबिस, 01 लाख की रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 03 कर्मचारी गिरफ्तार,

सक्ती , 16/06/2026 10:56:47 AM
Anil Tamboli
सक्ती जनपद पंचायत में ACB की दबिस,  01 लाख की रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 03 कर्मचारी गिरफ्तार,

सक्ती 16 जून 2026 -  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सहित तीन लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत सक्ती के CEO निखिल कश्यप, सहायक ग्रेड-3 अविनाश ठाकुर और भृत्य लच्छन भानु पर एक हितग्राही का भुगतान जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया था कि लगभग 12 लाख रुपये का भुगतान संबंधी चेक जारी करने के लिए अधिकारियों द्वारा 2 लाख रुपये कमीशन की मांग की जा रही है। मामले की शिकायत मिलने के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने इसकी जांच और सत्यापन किया। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर अधिकारियों ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

तय रणनीति के तहत ट्रैप के दौरान आरोपियों को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद एसीबी की टीम ने जनपद पंचायत कार्यालय सक्ती में दबिश दी और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एसीबी अधिकारियों ने मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य भी जब्त किए हैं। इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है और रिश्वतखोरी का यह मामला कितने समय से चल रहा था।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हितग्राही का भुगतान जारी करने और चेक देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत देने से इनकार किए जाने के बाद उसने मामले की जानकारी एसीबी को दी, जिसके बाद पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 

फिलहाल एसीबी की टीम तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच के आधार पर आगे और भी तथ्य सामने आ सकते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, स्कूल खुलने के पहले दिन ही प्रार्थना में बेहोश हुआ छात्र, मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, स्कूल खुलने के पहले दिन ही प्रार्थना में बेहोश हुआ छात्र, मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ - अंक सट्टा लिखते महिला सटोरिया गिरफ्तार, नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त
छत्तीसगढ़ - अंक सट्टा लिखते महिला सटोरिया गिरफ्तार, नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त
छत्तीसगढ़ - पूर्व उपसरपंच ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पूर्व उपसरपंच ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब पीकर गाड़ी चलाना प्रशांत अग्रवाल को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका भारी भरकम जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर गाड़ी चलाना प्रशांत अग्रवाल को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका भारी भरकम जुर्माना
छत्तीसगढ़ - तंत्र मंत्र से नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती के साथ रेप, UP के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तंत्र मंत्र से नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती के साथ रेप, UP के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गली में खून से लथपथ युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - गली में खून से लथपथ युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
होटल में प्रेमिका के साथ रंगरलियां मना रहा था रेंजर पति, अचानक पहुंच गई आरक्षक पत्नी, फिर हुआ यह..
होटल में प्रेमिका के साथ रंगरलियां मना रहा था रेंजर पति, अचानक पहुंच गई आरक्षक पत्नी, फिर हुआ यह..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती जनपद पंचायत में ACB की दबिस,  01 लाख की रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 03 कर्मचारी गिरफ्तार,
सक्ती जनपद पंचायत में ACB की दबिस, 01 लाख की रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 03 कर्मचारी गिरफ्तार,
सक्ती के सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा को नही मिल रही है राहत, जाने इस वक्त क्या हो रहा है टेमरिहा के साथ ..
सक्ती के सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा को नही मिल रही है राहत, जाने इस वक्त क्या हो रहा है टेमरिहा के साथ ..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH