सक्ती के सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा को नही मिल रही है राहत, जाने इस वक्त क्या हो रहा है टेमरिहा के साथ ..
सक्ती 15 जून 2026 - रायगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आये सक्ती शहर के सफेदपोश और अंतर्राज्यीय सटोरिया आकाश पंसारी उर्फ आकाश टेमरिहा की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ते ही जा रही है। आकाश पंसारी उर्फ आकाश टेमरिहा को रायगढ़ पुलिस रविवार 14 जून 2026 को लोवर कोर्ट में पेश किया जँहा उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई।
सूत्रों की माने तो लोवर कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद आज सोमवार को सटोरिया आकाश पंसारी उर्फ आकाश टेमरिहा के अधिवक्ता ने रायगढ़ के सेसन कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है जिस पर मंगलवार को सुनवाई होनी है। अगर वर्तमान की बात करे तो सटोरिया आकाश पंसारी उर्फ आकाश टेमरिहा रायगढ़ जिला जेल में बंद अपनी करनी का हिसाब कर रहा है।
गौरतलब है कि अंतर्राज्यीय सटोरिया आकाश पंसारी उर्फ आकाश टेमरिहा जिस जेल में बंद है उसी जेल में उसके अन्य रसूखदार सटोरिया साथी भी बंद है ऐसे में यह तो नही कहा जा सकता है कि रायगढ़ का जिला जेल में सटोरिया आकाश पंसारी उर्फ आकाश टेमरिहा किसी सुख सुविधा से मरहूम होगा। बहरहाल कल मंगलवार को सेसन कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर हमारी नजर रहेगी। और जो भी माननीय न्यायालय का फैसला आएगा उससे आपको अवगत कराया जाएगा।
लेकिन इन सब बातों के बीच सक्ती में एक चर्चा आम है कि खुद को सफेदपोश बता कर ठसके के साथ महंगी कार और बाईक में घूमने वाला सटोरिया आकाश पंसारी उर्फ आकाश टेमरिहा अब सक्ती के लोगो को क्या मुँह दिखायेगा। क्या वह सक्ती में ही रहेगा या फिर उड़ीसा भाग जाएगा।
















