सक्ती का सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा भेजा गया न्यायायिक रिमांड पर, रायगढ़ पुलिस ने किया था गिरफ्तार
रायगढ़ 14 जून 2026 - SSP शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत अब तक कई बड़े सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं पुलिस कार्रवाई के दबाव में कई सटोरियों ने आत्मसमर्पण भी किया है।
इसी क्रम में थाना साइबर रायगढ़ की टीम ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के फरार आरोपी आकाश पंसारी उर्फ आकाश टेमरिहा पिता कैलाशचंद पंसारी उम्र 32 वर्ष निवासी ऑफिसर कॉलोनी, सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
बता दे कि CSP मयंक मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 217/2026 एवं 218/ 2026 तथा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा से जुड़े अन्य प्रकरणों में गिरफ्तार करण चौधरी गैंग के पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान करण चौधरी के साथ मिलकर अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त कई व्यक्तियों के नाम सामने आए, जिनमें सक्ती निवासी आकाश पंसारी उर्फ आकाश टेमरिहा का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल था।
पुलिस को आरोपी की संलिप्तता के तकनीकी एवं वित्तीय साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था। फरार आरोपी की पतासाजी के लिए साइबर थाना की टीम लगातार प्रयासरत थी। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर थाना साइबर रायगढ़ की टीम ने सक्ती में दबिश देकर आरोपी आकाश पंसारी को गिरफ्तार किया।
अगले एपिसोड में बताएंगे आकाश का कबूलनामा और फरारी से लेकर गिरफ्तारी तक कि पूरी कहानी..
















