रायगढ़ पुलिस ने सक्ती के सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा की निकाली हेकड़ी, आप भी इस VIDEO में देखे टेमरिहा की औकात
सक्ती 14 जून 2026 - सट्टे के काले कारोबार में गले तक डूबे और सक्ती में चीख चीख कर खुद को पाक साफ और सफेदपोश बता कर ठसके के साथ हाथ मे मंहगे मोबाईल और लाखों की कार और महंगी बाईक में घूमने वाला आकाश पंसारी उर्फ आकाश टेमरिहा आज रायगढ़ पुलिस की गिरफ्त में चोर की तरह है।रायगढ़ पुलिस ने आकाश पंसारी उर्फ आकाश टेमरिहा पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध की धारा के साथ संगठित अपराध के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया है।
आकाश पंसारी उर्फ आकाश टेमरिहा कौन था इसे बताने के लिए सक्ती के लोगो को जरूरत नही है क्योंकि वे पहले से जानते है कि आकाश पंसारी उर्फ आकाश टेमरिहा क्या चीज था। आकाश पंसारी उर्फ आकाश टेमरिहा की असली औकात क्या थी उसे बताया रायगढ़ SSP शशिमोहन सिंह ने।
इस खबर पर तो महीनों तक अपडेट जारी रहेगी लेकिन आप देखे इस VIDEO को और पहचाने ऑनलाइन सट्टे के जरिये अपने बच्चे और परिवार के भविष्य बर्बाद करने वाले राक्षस को..।
कहानी अभी बाकी है..
















