छत्तीसगढ़ - जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा प्रबंधक अनीता पांडे को रिश्वत मांगना पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

बलौदा बाजार , 15/06/2026 2:40:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा प्रबंधक अनीता पांडे को रिश्वत मांगना पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

बलौदाबाजार 15 जून 2026 - छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रिश्वतखोरी के आरोपों में घिरी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा प्रबंधक अनीता पांडे को निलंबित कर दिया गया है। मृतक खाता धारक के नॉमिनी से पैसे निकालने की प्रक्रिया के बदले रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए शाखा प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही उन्हें नोडल कार्यालय महासमुंद से संबद्ध किया गया है।

मामला जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा का है, जहां एक महिला अपने दिवंगत पति के बैंक खाते से जमा राशि निकालने पहुंची थी। इसी दौरान शाखा प्रबंधक अनीता पांडे पर प्रक्रिया पूरी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा।बताया जा रहा है कि महिला के साथ आए एक ग्रामीण ने पूरी बातचीत और पैसों के लेन देन का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शिकायतकर्ता खेलन बाई सतनामी ने बताया कि उनके पति रूपदास सतनामी का लगभग एक वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उनके पति का निपानिया शाखा में बैंक खाता था, जिसमें करीब 1 लाख 10 हजार रुपए जमा थे। खेलन बाई के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद खाते में जमा राशि निकालने के लिए उन्होंने बैंक में आवेदन किया था। आरोप है कि शाखा प्रबंधक अनीता पांडे ने प्रक्रिया पूरी करने के बदले पहले 10 हजार रुपए रिश्वत के रूप में मांगे। बाद में यह राशि घटाकर 5 हजार रुपए कर दी गई। मजबूरी में उन्हें पैसे देने पड़े।

मामले को लेकर खेलन बाई ने जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत की। उन्होंने प्रशासन को वीडियो साक्ष्य भी सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। शिकायत में संबंधित अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की गई। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कराई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए, जिसके बाद शाखा प्रबंधक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा प्रबंधक अनीता पांडे को रिश्वत मांगना पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा प्रबंधक अनीता पांडे को रिश्वत मांगना पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
ब्रेक फेल होने से तेज रफ्तार पिकअप वैन कुँए में गिरी, हादसे में 08 लोगो की मौत

छत्तीसगढ़ - इन 385 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन, जाने पूरी प्रक्रिया..

छत्तीसगढ़ - कूलर में पानी भरने के दौरान करंट की चपेट में आई महिला, मौके पर ही हुई मौत

छत्तीसगढ़ - पेट्रोल पंप के पीछे जुआ खेलते रंजीत सिंह सहित 06जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 10 हजार नगद जप्त

छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, इन जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

सक्ती - कलयुगी बेटे ने पीट पीट कर अपनी माँ को उतारा मौत के घाट,  वारदात से मची सनसनी

रायगढ़ पुलिस ने सक्ती के सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा की निकाली हेकड़ी, आप भी इस VIDEO में देखे टेमरिहा की औकात

बड़ा खिलाड़ी निकला सक्ती का सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा, सट्टे के साथ हवाला के नेटवर्क से था जुड़ा, पुलिस के इस खुलासे से हो जाएंगे हैरान

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा भेजा गया न्यायायिक रिमांड पर, रायगढ़ पुलिस ने किया था गिरफ्तार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH