छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, इन जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

रायपुर , 15/06/2026 11:19:13 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, इन जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

रायपुर 14 जून 2026 - छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में घने काले बादल छा गए हैं और कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन बारिश और बादलों के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा प्रबंधक अनीता पांडे को रिश्वत मांगना पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

ब्रेक फेल होने से तेज रफ्तार पिकअप वैन कुँए में गिरी, हादसे में 08 लोगो की मौत

छत्तीसगढ़ - इन 385 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन, जाने पूरी प्रक्रिया..

छत्तीसगढ़ - कूलर में पानी भरने के दौरान करंट की चपेट में आई महिला, मौके पर ही हुई मौत

छत्तीसगढ़ - पेट्रोल पंप के पीछे जुआ खेलते रंजीत सिंह सहित 06जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 10 हजार नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोल पंप के पीछे जुआ खेलते रंजीत सिंह सहित 06जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 10 हजार नगद जप्त
छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, इन जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, इन जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
सक्ती - कलयुगी बेटे ने पीट पीट कर अपनी माँ को उतारा मौत के घाट,  वारदात से मची सनसनी

रायगढ़ पुलिस ने सक्ती के सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा की निकाली हेकड़ी, आप भी इस VIDEO में देखे टेमरिहा की औकात

बड़ा खिलाड़ी निकला सक्ती का सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा, सट्टे के साथ हवाला के नेटवर्क से था जुड़ा, पुलिस के इस खुलासे से हो जाएंगे हैरान

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा भेजा गया न्यायायिक रिमांड पर, रायगढ़ पुलिस ने किया था गिरफ्तार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH