छत्तीसगढ़ - पेट्रोल पंप के पीछे जुआ खेलते रंजीत सिंह सहित 06जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 10 हजार नगद जप्त

बालोद , 15/06/2026 12:50:23 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पेट्रोल पंप के पीछे जुआ खेलते रंजीत सिंह सहित 06जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 10 हजार नगद जप्त

बालोद 15 जून 2026 - छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र स्थित माहला पेट्रोल पंप के पीछे एक खेत में चल रहे जुए के फड़ में दल्लीराजहरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान शहर के कुछ प्रतिष्ठित लोगों समेत कुल 6 जुआरिओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल 1 लाख 10 हजार रुपये नगद और ताश की गड्डियां जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि माहला पेट्रोल पंप के पीछे स्थित खेत में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही साइबर सेल बालोद और दल्लीराजहरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने सभी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास और जुए के फड़ से कुल 1 लाख 10 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। वहीं पुलिस ने मौके से ताश की गड्डियां भी जब्त की हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 एवं 2 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम

डोमेंद्र कुमार (24 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 4, दल्लीराजहरा
रंजीत सिंह (44 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 8, चिखलाकसा
विजय प्रताप सिंह बग्गा (49 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 4, दल्लीराजहरा
मुकेश कुमार (44 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 8, दल्लीराजहरा
सुरजीत सिंह (54 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 18, पुराना बाजार, दल्लीराजहरा
सुनील जायसवाल (49 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 18, पुराना बाजार, दल्लीराजहरा

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा प्रबंधक अनीता पांडे को रिश्वत मांगना पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

ब्रेक फेल होने से तेज रफ्तार पिकअप वैन कुँए में गिरी, हादसे में 08 लोगो की मौत

छत्तीसगढ़ - इन 385 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन, जाने पूरी प्रक्रिया..

छत्तीसगढ़ - कूलर में पानी भरने के दौरान करंट की चपेट में आई महिला, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कूलर में पानी भरने के दौरान करंट की चपेट में आई महिला, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - पेट्रोल पंप के पीछे जुआ खेलते रंजीत सिंह सहित 06जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 10 हजार नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोल पंप के पीछे जुआ खेलते रंजीत सिंह सहित 06जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 10 हजार नगद जप्त
छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, इन जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

सक्ती - कलयुगी बेटे ने पीट पीट कर अपनी माँ को उतारा मौत के घाट,  वारदात से मची सनसनी

रायगढ़ पुलिस ने सक्ती के सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा की निकाली हेकड़ी, आप भी इस VIDEO में देखे टेमरिहा की औकात

बड़ा खिलाड़ी निकला सक्ती का सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा, सट्टे के साथ हवाला के नेटवर्क से था जुड़ा, पुलिस के इस खुलासे से हो जाएंगे हैरान

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा भेजा गया न्यायायिक रिमांड पर, रायगढ़ पुलिस ने किया था गिरफ्तार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH