सक्ती शहर के सबसे बड़े और सफेदपोश सटोरिया को रायगढ़ पुलिस ने घर से उठाया, सक्ती के सटोरियों में मचा हड़कंप
सक्ती 13 जून 2026 - इस वक्त सक्ती शहर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा रायगढ़ पुलिस ने "आपरेसन अंकुश" के तहत सक्ती शहर के सबसे बड़े और सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा को उसके ऑफिसर कॉलोनी स्थित किलेनुमा आलीशान घर से उठा कर अपने साथ रायगढ़ ले गई है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के 06 बजे रायगढ़ पुलिस की टीम ने आकाश टेमरिहा के घर पर दबिस दी और उसे अपने साथ रायगढ़ ले गई। बताया जा रहा है कि काफी दिन से रायगढ़ पुलिस को आकाश टेमरिहा की तलाश थी। और रायगढ़ पुलिस ने 09 मई की देर रात और 10 मई की सुबह आकाश टेमरिहा के घर पर दबिस दी थी लेकिन उनके हाथ आकाश टेमरिहा नही लगा। जिसके बाद रायगढ़ पुलिस लगातार आकाश टेमरिहा की पतासाजी कर रही थी।
इसी दौरान रायगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आकाश टेमरिहा अपने ऑफिसर कॉलोनी स्थित किलेनुमा आलीशान घर आया हुआ है जिसके बाद रायगढ़ पुलिस शनिवार तड़के सक्ती पंहुची और आकाश टेमरिहा को उठा कर अपने साथ रायगढ़ ले गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नही हो पाया है कि रायगढ़ पुलिस ने आकाश टेमरिहा को गिरफ्तार किया है या फिर किसी मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
इस खबर में लगातार अपडेट जारी है..
















