छत्तीसगढ़ - भाई को बंधक बना कर बहन के साथ गैंगरेप, तीन आरोपियों ने जंगल मे दिया वारदात को अंजाम
वाड्रफनगर 14 जून 2026 - छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बार फिर एक युवती गैंगरेप का शिकार हो गई। युवती के साथ 3 लोगों ने गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि युवती अपने चचेरे भाई के साथ रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पूरा मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने चचेरे भाई के साथ एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन आरोपियों ने दोनों को रोक लिया। तीनो आरोपियों ने पहले युवती के भाई को काबू में कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर युवती को जंगल की ओर ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
















