छत्तीसगढ़ - नामी सटोरिया सुभेष अग्रवाल गिरफ्तार, सटोरिया अमित अग्रवाल की तलाश जारी..

रायगढ़ , 14/06/2026 12:19:43 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नामी सटोरिया सुभेष अग्रवाल गिरफ्तार, सटोरिया अमित अग्रवाल की तलाश जारी..

रायगढ़ 14 जून 2026 - SSP शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर चौकी खरसिया पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार चल रहे आरोपी सुभेष अग्रवाल को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी सुभेष अग्रवाल IPL एवं अन्य क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा संचालन से जुड़े गिरोह का सक्रिय सदस्य था। आरोपी सुभेष अग्रवाल अपने साथियों के साथ आनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने और सट्टे से संबंधित रुपये के लेन-देन तथा हिसाब-किताब का कार्य करता था।

दरअसल 29 अप्रैल 2025 को थाना साइबर एवं चौकी खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर नवीन स्कूल के पास गली रोड, खरसिया में घेराबंदी कर आरोपी अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान आरोपी अंकित अग्रवाल के कब्जे से Samsung Galaxy S22 मोबाइल फोन एवं 21 हजार नगद बरामद किए गए थे। मोबाइल की जांच में ALLPANELEXCH एवं ALLPANELEXCH 9-CO नामक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किए जाने के प्रमाण मिले थे।

पूछताछ में आरोपी अंकित अग्रवाल ने बताया था कि वह अमित अग्रवाल एवं सुभेष अग्रवाल के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा कारोबार संचालित करता था। सभी गिरफ्तार पूछताछ में यह तथ्य सामने आया था कि आरोपी सुभेष अग्रवाल IPL एवं अन्य क्रिकेट सट्टा खिलता है।

उक्त मामले में चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में धारा 6 एवं 7, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अंकित अग्रवाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी रानीसती छपरी गंज, खरसिया को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। वहीं, सह आरोपी अमित अग्रवाल एवं सुभेष अग्रवाल घटना के बाद से फरार चल रहे थे।

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ के दौरान खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी सुभेष अग्रवाल पिता स्व. गजानंद अग्रवाल, उम्र 39 वर्ष, निवासी रायगढ़ चौक, खरसिया क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी सुभेष अग्रवाल को पकड़कर अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटारोला कंपनी का मोबाइल फोन (मॉडल G60 Pro) जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

मामले का एक अन्य आरोपी अमित अग्रवाल निवासी स्टेशन रोड, खरसिया अब भी फरार है, जिसकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नामी सटोरिया सुभेष अग्रवाल गिरफ्तार, सटोरिया अमित अग्रवाल की तलाश जारी..
छत्तीसगढ़ - नामी सटोरिया सुभेष अग्रवाल गिरफ्तार, सटोरिया अमित अग्रवाल की तलाश जारी..
छत्तीसगढ़ आते ही अटक गया मानसून, मौसम विभाग ने अब जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ आते ही अटक गया मानसून, मौसम विभाग ने अब जताई यह संभावना..
सक्ती - आज रात साहेब लेंगे अंगड़ाई जोर जोर से और आवाज आएगी रोर रोर से, इस खबर का सट्टे और टेमरिहा से कोई लेना देना नही है..
सक्ती - आज रात साहेब लेंगे अंगड़ाई जोर जोर से और आवाज आएगी रोर रोर से, इस खबर का सट्टे और टेमरिहा से कोई लेना देना नही है..
सक्ती - बेटे की मौत के बाद बहु को हवस का शिकार बना रहा था ससुर, रोज रात मनाता था बहु के साथ सुहागरात, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - बेटे की मौत के बाद बहु को हवस का शिकार बना रहा था ससुर, रोज रात मनाता था बहु के साथ सुहागरात, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - कौन है सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा जिसे रायगढ़ पुलिस ने उठाया, जाने टेमरिहा की पूरी करस्तानी
सक्ती - कौन है सफेदपोश सटोरिया आकाश टेमरिहा जिसे रायगढ़ पुलिस ने उठाया, जाने टेमरिहा की पूरी करस्तानी
सक्ती शहर के सबसे बड़े और सफेदपोश सटोरिया को रायगढ़ पुलिस ने घर से उठाया, सक्ती के सटोरियों में मचा हड़कंप
सक्ती शहर के सबसे बड़े और सफेदपोश सटोरिया को रायगढ़ पुलिस ने घर से उठाया, सक्ती के सटोरियों में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - देवर और भाभी एक दूसरे को दे बैठे थे दिल, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कुछ ऐसे हुआ कि..
छत्तीसगढ़ - देवर और भाभी एक दूसरे को दे बैठे थे दिल, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कुछ ऐसे हुआ कि..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH