अनियंत्रित हो कर बस पलटी , सड़क किनारे खड़े चार लोगों की बस से दब कर मौत ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अनियंत्रित हो कर बस पलटी , सड़क किनारे खड़े चार लोगों की बस से दब कर मौत ,,
जबलपुर 24 दिसम्बर 2020 -  पाटन से तेंदूखेड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो गुरुवार सुबह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा होता देखकर दो बाइकों से जा रहे चार लोग वहां रुके और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो की फोटो खींचने लगे, तभी बारात लेकर आ रही बस अनियंत्रित होकर उन बाइक सवारों पर पलट गई। 

एक के बाद एक बोलेरो और बस पलटने से मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पर एएसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल ने पाटन टीआइ और अन्य थाना प्रभारियों को बल के साथ मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। वहीं मौके पर पहुंचते ही क्रेन को बुलवाया गया, जिसके सहारे बस को उठवाया और उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं लगभग 30 से अधिक घायल हो गए है।

एएसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि सुरखी सागर से महुआखेड़ा निवासी फूलरानी 60 लकवा का इलाज कराने के लिए बुलेरो में अपने रिश्तेदारों के साथ गुरुवार सुबह जबलपुर आ रही थी। जैसे ही बुलेरो तेंदूखेड़ा रोड पर पहुंची बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बोलेरो में फूलरानी के साथ तीन अन्य लोग सवार थे। चारों को मामूली चोट आई। 

सूचना पर पाटन डायल 100 के आरक्षक गनपत और सैनिक दौलत वहां पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। बोलेरो से सभी घायलों को निकाला जा रहा था, फूल बाई को निकाला, जिसके बाद वह किसी तरह से सड़क किनारे जाकर बैठ गई। वहीं डायल 100 के आरक्षक और सैनिक ने अन्य तीन को बाहर निकाला।

बोलेरो को खाई में देखकर राहगीर वहीं रुक गए और हादसे का फोटो खींचकर वीडियो बनाने लगे। इस दौरान दो बाइक में सवार चार लोग रुके थे। घायलों को बोलेरो से निकालने के बाद आरक्षक और सैनिक भी खाई से बाहर निकालकर सड़क पर आकर फूलबाई से हालचाल पूछने लगे।

यह सब चल ही रहा था कि इंदौर से शहपुरा बारात लेकर जा रही बस चालक ने सड़क पर हादसा हुआ देखा, इसी दौरान बस चालक का नियंत्रण हटा और बस अनियंत्रित होकर उन लोगों पर ही पलट गई, जो बोलेरो की फोटो खींच रहे थे। बस के नीचे दबने से फूलबाई, राहगीर दमोह तारादेही निवासी रुपलाल और बाइक सवार अन्य दो लोग की मौत हो गई। वहीं आरक्षक गनपत और सैनिक दौलत भी बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए है। वहीं बस में सवार दूल्हा, दूल्हन समेत लगभग 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

सूचना पर पाटन टीआइ आसिफ इकबाल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन को बुलवाकर बस को उठवाया। बस के नीचे दबने से मृत हुई फूलबाई, रुपलाल की पहचान कर ली गई है। वहीं बाइक में खड़े अन्य दो मृतकों की पहचान नहीं हुई है। इसके बाद बस में बैठे लोगों को बाहर निकालकर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

शहपुरा भिटौनी से डॉ छत्रपति के घर से बारात इंदौर गई थी और शादी के बाद दूल्हन को विदा कराकर बारात शहपुरा लौट रही थी। बस में सवार सभी घायलों को जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दो सड़क हादसे एक के बाद हुए है। पहले बोलेरो पलटी और फिर उस हादसे को देखने के लिए खड़े लोगों पर बस पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। इसमें एक महिला और एक व्यक्ति की पहचान हो गई है। अन्य दो मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के कारण का भी पता किया जा रहा है।

शिवेश सिंह बघेल, एएसपी ग्रामीण
अनियंत्रित हो कर बस पलटी , सड़क किनारे खड़े चार लोगों की बस से दब कर मौत ,,
अनियंत्रित हो कर बस पलटी , सड़क किनारे खड़े चार लोगों की बस से दब कर मौत ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH