छत्तीसगढ़ - CM हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरुआत होते ही मंत्री जी की हुई शिकायत, शिकायतकर्ता को मिला यह जवाब

रायपुर , 11/06/2026 8:45:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ -  CM हेल्पलाइन नंबर 1076 की शुरुआत होते ही मंत्री जी की हुई शिकायत, शिकायतकर्ता को मिला यह जवाब

रायपुर 11 जून 2026 - छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के खिलाफ CM हेल्पलाइन 1076 में शिकायत की गई है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को रोका गया है और D.Ed. प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं दी गई है।

अभ्यर्थियों द्वारा हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत किए जाने के दौरान कॉल अटेंडर ने बताया कि इस विषय से संबंधित श्रेणी अभी पोर्टल में जोड़ी नहीं गई है, इसलिए फिलहाल शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती। कॉल अटेंडर ने यह भी कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को जॉइनिंग लेटर जारी हो गया है और इसके बाद भी उसे पदस्थापना या जॉइनिंग नहीं दी जा रही है, तो उस स्थिति में शिकायत दर्ज की जा सकती है।

हेल्पलाइन कर्मी द्वारा भर्ती रोके जाने का कारण पूछे जाने पर शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्हें स्वयं इसकी कोई जानकारी नहीं है। उनका आरोप है कि विभागीय अधिकारी और शिक्षा मंत्री इस संबंध में स्पष्ट जानकारी देने के बजाय लगातार टाल मटोल कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया क्यों रुकी हुई है, इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं दी जा रही है।

इधर, सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के तहत नियुक्ति की मांग को लेकर D.Ed. प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन गुरुवार को 170वें दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश में 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। मेरिट सूची में नाम आने और न्यायालय के आदेश के बावजूद उन्हें अब तक नौकरी नहीं मिली है, जिसके चलते वे लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से वे नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान कई अभ्यर्थी बीमार हो चुके हैं और लगातार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उनका कहना है कि उनका संघर्ष किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि अपने वैधानिक और संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए है।

आंदोलनकारी D.Ed. अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उनका कहना है कि 47 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी में 170 दिनों से जारी यह आंदोलन अब केवल नौकरी पाने की लड़ाई नहीं है, बल्कि हजारों बेरोजगार युवाओं के सम्मान, भविष्य और अस्तित्व से जुड़ा संघर्ष बन चुका है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - IPL खत्म होते ही नाउ बंधुओ के अंक सट्टे का कारोबार जोरो पर, पुलिस के नाक के नीचे रोज लगावा रहे है लाखो का दांव..
सक्ती - IPL खत्म होते ही नाउ बंधुओ के अंक सट्टे का कारोबार जोरो पर, पुलिस के नाक के नीचे रोज लगावा रहे है लाखो का दांव..
छत्तीसगढ़ - गांव का कोटवार निकाला हैवान, 08 साल की मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - गांव का कोटवार निकाला हैवान, 08 साल की मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा, कांग्रेस पार्टी में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा, कांग्रेस पार्टी में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस नेता दोस्तो के साथ गिरफ्तार, महिला के साथ किया था यह कांड..
छत्तीसगढ़ - पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस नेता दोस्तो के साथ गिरफ्तार, महिला के साथ किया था यह कांड..
सक्ती - PM मोदी के 4,399 दिन का कार्यकाल पूरे होने पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - PM मोदी के 4,399 दिन का कार्यकाल पूरे होने पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जाने कब से शुरू होगी झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जाने कब से शुरू होगी झमाझम बारिश
सक्ती से बड़ी खबर - पति और पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, इसलिए दो आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - पति और पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, इसलिए दो आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बढ़ाई जा सकती है गर्मी की छुट्टी ??, शिक्षा मंत्री ने बताई यह वजह, जल्द जारी हो सकता है आदेश
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बढ़ाई जा सकती है गर्मी की छुट्टी ??, शिक्षा मंत्री ने बताई यह वजह, जल्द जारी हो सकता है आदेश
छत्तीसगढ़ - चावल देखकर भविष्य बताने वाले कथावाचक आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री रेप के आरोप में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - चावल देखकर भविष्य बताने वाले कथावाचक आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री रेप के आरोप में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH