सक्ती - PM मोदी के 4,399 दिन का कार्यकाल पूरे होने पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती 11 जून 2026 - सक्ती जिला पंचायत के सभापति व बाराद्वार के युवा भाजपा नेता आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वतंत्र भारत के इतिहास में लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर सेवा देने की उपलब्धि पर शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" इसे देश के लोकतांत्रिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह लंबा कार्यकाल केवल एक रिकॉर्ड भर नहीं है, बल्कि जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत हुई है।
आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि बीते वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इन प्रयासों के कारण भारत विश्व मंच पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने में सफल रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाएं शुरू कीं, जिनका लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। ग्रामीण विकास, किसानों के हित, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर और गरीब कल्याण जैसे क्षेत्रों में कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया।
आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। मोदी जी का कार्यकाल देश के विकास, सुशासन और जन भागीदारी के लिए याद किया जाएगा।
















