सक्ती से बड़ी खबर - पति और पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, इसलिए दो आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम

सक्ती , 10/06/2026 12:50:42 PM
Anil Tamboli
सक्ती से बड़ी खबर - पति और पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, इसलिए दो आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम
सक्ती 10 जून 2026 - मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में 02-03 जून 2026 की दरम्यिानी रात हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाते हुए सक्ती पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दो साल पहले घटित मुक्ता दोहरा हत्या कांड को भी इन्ही आरोपियों ने अंजाम दिया था।
 
गिरफ्तार आरोपियों में देवकुमार यादव पिता धनीराम यादव उम्र 33 वर्ष, रूपचरण यादव पिता सुरीत राम यादव उम्र 40 वर्ष निवासी पंडरीपानी थाना मालखरौदा और लूट का सोने का आभूषण खरीदने वाला बाबूलाल साहू पिता रामलाल साहू उम्र 50 वर्ष, निवासी जैजैपुर को भी किया गया गिरफ्तार शामिल है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से सोने का आभूषण 9 ग्राम लगभग 16000 गला हुआ सोना 5 ग्राम मूल्य 85000 नकद रकम 77000 रूपये घटना मे उपयोग राड और बाईक को जप्त किया है। 
              
बता दे कि मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक 02-03 जून 2026 की दरम्यिानी रात घर में सो रहे पुरूषोत्तम खुंटे व गुहरिन बाई खुंटे जो कि पति-पत्नि थे उनकी जघन्य तरीके से हत्या कर दिया गया था। इस संबंध में थाना मालखरौदा में धारा 331 (8), 103 (1) BNS दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। कई थानों की पुलिस व सायबर सेल की टीम लगातार पांच दिनों तक 24 घण्टे ग्राम सेन्दुरस में कैम्प कर आरोपियों के पतासाजी में जुटी रही। 
 
घटनास्थल से मृतक पुरूषोत्तम खुंटे का मोबाईल भी गायब था, जिसे सायबर सर्विलेंश में रखा गया था। मोबाईल टावर डंप व मोबाईल लोकेशन के आधार पर संदेहियों का खरसिया थाना क्षेत्र के पलगडा के आस-पास होने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल टीम रवाना किया गया। पलगड़ा के जायसवाल ढाबा से आरोपी देवकुमार यादव उम्र 33 वर्ष को हिरासत में लिया गया, कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी देवकुमार यादव के कब्जे से मृतक पुरूषोत्तम खुंटे का मोबाईल बरामद हुआ।
 
आरोपी देवकुमार यादव ने हत्या के घटना को अपने अन्य साथी रूपचरण यादव पिता सुरीतराम यादव उम्र 40 वर्ष, साकिन पंडरीपानी थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया, इसके बताये अनुसार अन्य आरोपी रूपचरण यादव के घर ग्राम पंडरीपानी में दबिश दी गई, आरोपी रूपचरण अपने घर में छुपा हुआ था, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।
 
आरोपिओं ने बताया कि घटना दिनांक के कुछ दिन पूर्व मृतक पुरूषोत्तम खुंटे के साथ घर के सामने मोटर सायकल रखने की बात को लेकर कहा सुनी हुई थी इसके बाद दोनो आरोपी मृतक पुरूषोत्तम खुंटे से रंजिश रखने लगे थे। घटना दिनांक को मौंका पाकर देर रात घर के अंदर घुसे और पलंग में सो रहे पुरूषोत्तम एवं उसकी पत्नि गुहरिन बाई के चेहरे एवं सिर में मोटे लोहे की राड़ से लगातार कई बार प्रहार किये। प्राणघातक वार होने से कुछ समय बाद ही दोनो की मौंके पर ही मौंत हो चुकी थी।
 
इसके बाद आरोपियों द्वारा घर के अन्य कमरों की भी तलाशी ली गई एवं कमरे में रखे रूपये जेवर और मोबाईल को अपने साथ लेकर चले गये। घटना के कुछ दिन बाद आरोपी रूपचरण यादव लूटे हुये आभूषणों को जैजैपुर के सराफा व्यापारी बाबूलाल साहू जो कि खिलेश्वर ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित करता है के पास 84,000 (चैरासी हजार) रूपये में बेच दिये थे।
 
आरोपियों से से पूछताछ करने पर जून 2024 में मालखरौदा थाना के मुक्ता ग्राम में हुये दोहरे हत्या कांड को भी इन्ही आरोपियों द्वारा अंजाम देना पता चला। इस प्रकार सक्ती पुलिस को दो डबल व्र्लाइंड मर्डर प्रकरण को सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।
सक्ती से बड़ी खबर - पति और पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, इसलिए दो आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बढ़ाई जा सकती है गर्मी की छुट्टी ??, शिक्षा मंत्री ने बताई यह वजह, जल्द जारी हो सकता है आदेश
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बढ़ाई जा सकती है गर्मी की छुट्टी ??, शिक्षा मंत्री ने बताई यह वजह, जल्द जारी हो सकता है आदेश
छत्तीसगढ़ - चावल देखकर भविष्य बताने वाले कथावाचक आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री रेप के आरोप में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - चावल देखकर भविष्य बताने वाले कथावाचक आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री रेप के आरोप में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बढ़ती महंगाई के बीच मोदी सरकार ने दिया बड़ा झटका, अब साल में 09 बार नही बल्कि इतने बार मिलेंगे सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर
बढ़ती महंगाई के बीच मोदी सरकार ने दिया बड़ा झटका, अब साल में 09 बार नही बल्कि इतने बार मिलेंगे सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर
छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया
जांजगीर चाम्पा - जिला जेल में रेप के आरोपी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, कल ही जेल में किया गया था दाखिल
जांजगीर चाम्पा - जिला जेल में रेप के आरोपी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, कल ही जेल में किया गया था दाखिल
छत्तीसगढ़ - खेत मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन की शुरुआत, इस टोल फ्री नंबर पर फोन करके दर्ज करा सकते है शिकायत
छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन की शुरुआत, इस टोल फ्री नंबर पर फोन करके दर्ज करा सकते है शिकायत
छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, कई जिलों में सुबह से छाए हुए है बादल, मौसम विभाग ने कही यह बात..
छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, कई जिलों में सुबह से छाए हुए है बादल, मौसम विभाग ने कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - घर से नाराज होकर भागी नाबालिग हुई गैंगरेप का शिकार, मदद करने के बहाने मददगार दोस्तों के साथ ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - घर से नाराज होकर भागी नाबालिग हुई गैंगरेप का शिकार, मदद करने के बहाने मददगार दोस्तों के साथ ने बनाया हवस का शिकार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH