सक्ती - IPL खत्म होते ही नाउ बंधुओ के अंक सट्टे का कारोबार जोरो पर, पुलिस के नाक के नीचे रोज लगावा रहे है लाखो का दांव..
सक्ती 11 जून 2026 - सट्टा का महाकुंभ IPL सीजन 2026 खत्म हो चुका है। इस सीजन में कौन सटोरिया कितना कमाया या कितना गंवाया इसके बारे में फिर किसी एपिसोड में बात करेंगे लेकिन आज की ताजा खबर यह है कि क्या IPL सीजन 2026 के खत्म होने के बाद सक्ती के सटोरिये हाथ- पैर सिकोड़ कर बैठ गए है या फिर कुछ और तिगडम लगा कर लोगो को लूट रहे है।
तो हम आपको बता दे कि ऑनलाइन सट्टा किसी सीजन का मोहताज नही होता साल के बारहों महीने कोई ना कोई मैच तो चलते ही रहता है और अगर मैच ना भी चले तो भी कल्याण , मेन बॉम्बे, श्रीदेवी जैसे अंक सट्टा तो है ही जो सप्ताह में 06 दिन और साल में 288 दिन तो चलता ही है ( राष्ट्रीय अवकाश को छोड़कर) और इस अंक सट्टा का सबसे बड़ा खाईवाल सक्ती में कोई है तो वो नाउ ब्रदर्स है जिसका मुखिया मंगलू नाउ है मंगलू नाउ के नीचे उसका छोटा भाई सुदामा नाउ और मंगलू नाउ का बेटा विक्की नाउ उर्फ विक्की डॉन है।
ये नाउ ब्रदर्स JLD कॉलेज के पीछे वार्ड क्रमांक 05 में अपने दो मंजिला मकान में बैठ कर कल्याण , मेन बॉम्बे, श्रीदेवी नामक अंक सट्टे पर रोज लाखो का दांव लगवा रहा है। इतना ही नही नाउ बंधु अपने मारुति ECO कार से जाकर सक्ती के अलग अलग वार्ड और ग्रामीण अंचलों में ना सिर्फ सट्टे का प्रचार प्रसार कर रहे है बल्कि बड़ा कलेक्शन कर मोटी कमाई भी कर रहे है।
सूत्रों की माने तो नाउ बंधुओ का कनेक्शन सत्ताधारी पार्टी के किसी छुटभैये नेता है जो हर महीने मोटी रकम लेकर नाउ बंधुओ को सुरक्षा प्रदान करता है। बता दे कि सक्ती पुलिस ने मंगलू नाउ के बेटे विक्की नाउ उर्फ विक्की डॉन को 24 सितंबर 2025 को सट्टा खेलाते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था और विक्की नाउ उर्फ विक्की डॉन को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। इसके बाद भी वो सुधरने के बजाय और भी बिगड़ते गया जिसका परिणाम आज यह है कि नाउ बंधु आज की तारीख में अंक सट्टे का बादशाह बन बैठा है।
















