सक्ती - ईट से भरे ट्रैक्टर ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में मामा और भांजे की मौके पर ही मौत

सक्ती , 07/06/2026 2:27:10 PM
Anil Tamboli
सक्ती - ईट से भरे ट्रैक्टर ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में मामा और भांजे की मौके पर ही मौत

सक्ती 07 जून 2026 - इस वक्त सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा डभरा-खरसिया मुख्य मार्ग पर ईंट से भरे बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर ने बाइक सवारो को जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार मामा और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोटमी निवासी बरेठ परिवार के सदस्य बाईक क्रमांक CG 13 BD 2456 से सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम सुपावली जा रहे थे। इसी दौरान डभरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणभाठा के पास पीछे से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मंजू बरेठ (25 वर्ष) एवं देवेंद्र बरेठ (40 वर्ष) निवासी ग्राम कोटमी, थाना डभरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के मामा भांजे थे। वही हादसे में बाइक पर पीछे बैठी लीलावती बरेठ गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और डभरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वही हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नाबालिग से रेप के मामले में लापरवाही बरतना चौकी प्रभारी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, हादसे में SECL के डिप्टी मैनेजर की मौत

छत्तीसगढ़ - भतीजी को ब्वॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना चाची को पड़ा भारी, दोनो ने मिलकर..

जांजगीर चाम्पा - शातिर महिला युवक को कर रही थी ब्लैकमेल, परेशान युवक ने खाया जहर, महिला हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शातिर महिला युवक को कर रही थी ब्लैकमेल, परेशान युवक ने खाया जहर, महिला हुई गिरफ्तार
सक्ती - ईट से भरे ट्रैक्टर ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में मामा और भांजे की मौके पर ही मौत
सक्ती - ईट से भरे ट्रैक्टर ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में मामा और भांजे की मौके पर ही मौत
आरोपी को गिरफ्तार करने गए छत्तीसगढ़ पुलिस के 05 जवानों की उत्तरप्रदेश में पिटाई, चोर समझ कर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - आम तोड़ने के बहाने जंगल ले जाकर नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - पंचायत सचिव भीचरण पटेल गिरफ्तार, दोस्त के साथ किया था यह बड़ा कांड

छत्तीसगढ़ - जंगल मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बाइक सवार तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, पूरे शहर में नाकाबंदी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH