छत्तीसगढ़ - गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बाइक सवार तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, पूरे शहर में नाकाबंदी

रायपुर , 07/06/2026 10:16:14 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बाइक सवार तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, पूरे शहर में नाकाबंदी

रायपुर 07 जून 2026 - रायपुर में एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के एक मैनेजर से दिनदहाड़े 10 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश के लिए शहरभर में नाकेबंदी कर दी गई है। लूट का शिकार श्रवण साहू महोबा बाजार के निवासी हैं और टाटीबंध स्थित गैस एजेंसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

बताया जा रहा है कि वह शनिवार को भुगतान राशि लेने के लिए अग्रसेन चौक स्थित गैस एजेंसी के कार्यालय पहुंचे थे। वहां से लगभग 10 लाख रुपये लेकर वे अपनी कार से टाटीबंध स्थित मुख्य कार्यालय की ओर रवाना हुए। इस दौरान जब वह डगनिया बाजार के पास पहुंचे, तब एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी कार को रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले मैनेजर के साथ मारपीट की और फिर कार के भीतर रखा 10 लाख रुपये से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी अपने चेहरे स्कार्फ से ढके हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में हुई और आरोपी रकम लेकर तेजी से फरार हो गए। घटना के बाद श्रवण साहू ने तत्काल डीडी नगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौतम गावड़े पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लूट की वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया प्रतीत होता है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों को नकदी के परिवहन की जानकारी पहले से थी या नहीं। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नाबालिग से रेप के मामले में लापरवाही बरतना चौकी प्रभारी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, हादसे में SECL के डिप्टी मैनेजर की मौत

छत्तीसगढ़ - भतीजी को ब्वॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना चाची को पड़ा भारी, दोनो ने मिलकर..

जांजगीर चाम्पा - शातिर महिला युवक को कर रही थी ब्लैकमेल, परेशान युवक ने खाया जहर, महिला हुई गिरफ्तार

सक्ती - ईट से भरे ट्रैक्टर ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में मामा और भांजे की मौके पर ही मौत

आरोपी को गिरफ्तार करने गए छत्तीसगढ़ पुलिस के 05 जवानों की उत्तरप्रदेश में पिटाई, चोर समझ कर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - आम तोड़ने के बहाने जंगल ले जाकर नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - पंचायत सचिव भीचरण पटेल गिरफ्तार, दोस्त के साथ किया था यह बड़ा कांड

छत्तीसगढ़ - जंगल मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - जंगल मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बाइक सवार तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, पूरे शहर में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बाइक सवार तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम, पूरे शहर में नाकाबंदी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH