छत्तीसगढ़ - आम तोड़ने के बहाने जंगल ले जाकर नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
जशपुर 07 जून 2026 - जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 13 साल की मासूम बच्ची को दो युवकों ने जंगल ले जाकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। बच्ची के परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, 4 जून दोपहर करीब 1 बजे आरोपी बिदुल यादव और उसका नाबालिग साथी पीड़िता को आम तोड़ने के बहाने अपने साथ बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि दोनों बदमाशों ने पीड़िता नाबालिक बच्ची के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को वापस उसके घर के पास छोड़कर चले गए। घटना से सदमे में आई बच्ची ने घर पहुंचकर पूरी आपबीती बताई जिसके बाद परिजनों ने बदमाशों के खिलाफ पंडरापाठ चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराया।
परिजनों के शिकायत पर दोनो आरोपियों के खिलाफ एक्ट्रोसिटी एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपो बिदुल यादव उम्र लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वही आपचारी बालक को बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया है।
















