जांजगीर चाम्पा 07 जून 2026 - अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक के जहर खाने के मामले में महिला आरोपी राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला युवक का निजी फोटो शोसल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रही थी। जिससे परेशान होकर युवक ने जहर खा लिया।
पीड़ित युवक ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजनांदगांव जिले के एक महिला ने पीड़ित को मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसे की मांग की। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़ित ने कीटनाशक सेवन कर लिया। युवक पिछले 7 दिनों से बिलासपुर अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जांच में सामने आया कि पीड़ित और महिला आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते थे। करीब 12-15 दिन पहले महिला आरोपी ने पीड़ित के निजी फोटो उसके और उसके परिवार के मोबाइल पर भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। पैसे नहीं देने पर इंस्टाग्राम में फोटो वायरल करने की धमकी दी। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित ने आत्महत्या का प्रयास किया।
प्रकरण में धारा 308(2) BNS, 67 IT एक्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने महिला आरोपी को राजनांदगांव से पकड़ा जिसको पूछताछ करने में जुर्म स्वीकार किए जाने से मोबाइल जप्त कर महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।








