छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

रायपुर , 07/06/2026 9:51:13 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

रायपुर 07 जून 2026 - गर्मी और उमस से परेशान प्रदेशवासियों को दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में यह छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाएगा. परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है. वहीं प्रदेश में लोकल सिस्टम के कारण शनिवार को कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. अगले 5 दिनों तक बारिश, तेज हवा और बादल गरजने की गतिविधियां दक्षिण इलाके में बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सुरगुजा और बलरामपुर में बारिश के साथ आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा देवगढ़, कोप्पल, आनंदपुरम, चेन्नई है. एक सीजनल द्रोणिका सूरतगढ़, रोहतक, रीवा, रांची, कैनिंग और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण झारखंड और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इनके प्रभाव से रविवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चल सकता है. साथ ही वज्रपात के भी आसार हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - IPL खत्म होते ही नाउ बंधुओ के अंक सट्टे का कारोबार जोरो पर, पुलिस के नाक के नीचे रोज लगावा रहे है लाखो का दांव..

छत्तीसगढ़ - गांव का कोटवार निकाला हैवान, 08 साल की मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ - नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा, कांग्रेस पार्टी में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस नेता दोस्तो के साथ गिरफ्तार, महिला के साथ किया था यह कांड..

सक्ती - PM मोदी के 4,399 दिन का कार्यकाल पूरे होने पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जाने कब से शुरू होगी झमाझम बारिश

सक्ती से बड़ी खबर - पति और पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, इसलिए दो आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बढ़ाई जा सकती है गर्मी की छुट्टी ??, शिक्षा मंत्री ने बताई यह वजह, जल्द जारी हो सकता है आदेश

छत्तीसगढ़ - चावल देखकर भविष्य बताने वाले कथावाचक आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री रेप के आरोप में गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH