जांजगीर चाम्पा - जुआ खेलते गोरेलाल साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए के साथ 10 बाईक जप्त
जांजगीर चाम्पा 04 जून 2026 - जांजगीर चाम्पा जिले के नवागढ़ पुलिस ने ग्राम बर्रा में जुआ खेलते हुए वाले 08 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 35,510 रुपये,10 बाईक और 06 नग मोबाईल के साथ तास पत्ती जप्त की है। पुलिस ने सभी 08 जुआरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत कार्यवाही की है।
दरअसल SP विजय पाण्डेय के निर्देशन में जिले में जुआ / सट्टा खेलाने और खेलने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम गोधना में रेड कार्यवाही कर सभी 08 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम..
01. पुनीराम बजारे निवासी केरा
02. कमल चंद्रा वर्ष निवासी चिकनीडीह थाना अहगाव जिला सारंगढ़
03. मानिक राम यादव निवासी खरौद थाना शिवरीनारायण
04. कमलेश्वर साहू साकिन बिर्रा
05. जितेंद्र कुर्रे निवासी कोडाभाट थाना पामगढ़
06. रामलाल रत्नाकर खपरीडीह थाना नवागढ़
07. गोरेलाल साहू निवासी ससहा थाना पामगढ़
08. शिवकुमार कश्यप निवासी कोसला थाना पामगढ़
















