छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
रायपुर 04 जून 2026 - छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार आज से प्रदेशभर में मेघगर्जन, बिजली चमकने और वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग की जिला स्तरीय नाउकास्ट चेतावनी के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
















