सक्ती - NH 49 में बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की जबरजस्त टक्कर में तीन लोग..

सक्ती , 04/06/2026 5:40:54 PM
Anil Tamboli
सक्ती - NH 49 में बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की जबरजस्त टक्कर में तीन लोग..

सक्ती 04 जून 2026 - सक्ती जिले के बाराद्वार में नेशनल हाईवे -49 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कार सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में पिता और उसके दो बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार पिता अपने बेटे और बेटी के साथ सक्ती की ओर से बाराद्वार की दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान बाराद्वार की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और ट्रैक्टर दोनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार तीनों लोगों को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत

छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत

सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..

जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..

छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट

सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH