सक्ती - डॉ चरणदास महंत के गढ़ में BJP ने लगाई बड़ी सेंध, कांग्रेस प्रत्याशी को मिली करारी हार
सक्ती 04 जून 2026 - बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। बीजेपी प्रत्याशी रमेश डडसेना ने कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल सहारे को 790 वोटों के भारी अंतर से पराजित किया। चुनाव परिणामों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल सहारे को 1182 वोट प्राप्त हुए, जबकि बीजेपी प्रत्याशी रमेश डडसेना को 1972 वोट मिले। इस शानदार जीत के साथ रमेश डडसेना बम्हनीडीह नगर पंचायत के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
नगर पंचायत के कुल 15 वार्डों में से बीजेपी ने सबसे अधिक सीटों पर कब्जा जमाया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। जीत के बाद समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाइयां दीं।
बता दे कि बम्हनीडीह पहले ग्राम पंचायत था जिसे नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद यह पहला चुनाव सम्पन्न हुआ। ऐसे में इस चुनाव को से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। सबसे अहम बात यह रही कि यह हार कांग्रेस के लिए उस क्षेत्र में हुई, जिसे नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत का गढ़ माना जाता है। ऐसे में कांग्रेस की इस करारी हार ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।
















