छत्तीसगढ़ - विवाहिला को ब्लैकमेल कर कोमल वर्मा रोज करता था रेप, परेशान होकर महिला ने किया ऐसा कांड की..

कबीरधाम , 02/06/2026 12:24:30 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - विवाहिला को ब्लैकमेल कर कोमल वर्मा रोज करता था रेप, परेशान होकर महिला ने किया ऐसा कांड की..

कवर्धा 02 जून 2026 - कवर्धा जिले में बोरी के अंदर टुकड़ों में मिली लाश के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि मृतक ने गांव की ही एक महिला का अश्लील वीडियो बना लिया था और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला को पिछले कई दिनों से ब्लैकमेल कर जबरन संबंध बना रहा था। मृतक की हरकतों से परेशान महिला ने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी, फिर शव के टुकड़े कर बोरी में भरकर गांव के खेत में फेंक दिए थे। मामले में महिला के पति, देवर समेत तीन लोगो को गिरफ्तार कर इस पूरे मामले का खुलासा किया गया। 

दरअसल, ये पूरा मामला थाना पांडातराई क्षेत्र के ग्राम बैरसारी का है। मृतक कोमल वर्मा अपने घर से 28 मई की रात को निकला था, जिसके बाद सुबह तक घर नहीं लौटा। अगले दिन परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिलने पर थाने में गुम इंसान की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस द्वारा युवक की तलाश की जा रही थी। इसी बीच पांडातराई क्षेत्र के ग्राम सोंढा में बोरी के अंदर एक युवक की लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बोरी को खुलवाया गया तो शव कई टुकड़ों में था। साथ ही मृतक के हाथ रस्सी से भी बंधे हुए थे।

पुलिस ने मृतक की पहचान गुमशुदा युवक कोमल वर्मा के रूप में की। साथ ही मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू की गई। मृतक के काॅल डिटेल्स के आधार पर अंतिम बार उसकी बातचीत गांव की ही एक महिला मंदाकिनी वर्मा से हुई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मंदाकिनी को हिरासत में लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या करने की बात कबूल की।

पूछताछ में महिला ने बताया कि आरोपी कोमल वर्मा ने अश्लील वीडियो बना लिया था। वीडियो के माध्यम से उसे लगातार ब्लैकमेल कर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। आरोपी महिला के अनुसार घटना वाली रात भी मृतक द्वारा फिर से संपर्क कर संबंध बनाने का दबाव बनाया गया था। मृतक की हरकत से परेशान होकर उसने उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। महिला ने कोमल वर्मा को अपने घर बुलाया। घर पहुंचने पर घर निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले सरिया मोड़ने के बड़े पाना से सिर पर जोरदार वार किया।

इसी बीच महिला का पति रामस्नेही वर्मा जाग गया और उसे घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद रामस्नेही वर्मा व पत्नी मंदाकिनी वर्मा ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को रात भर घर में ही छिपाकर रखे। दूसरे दिन रामस्नेही वर्मा ने अपने भाई रूपेश वर्मा के साथ मिलकर शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर के माध्यम से थाना पांडातराई क्षेत्र के ग्राम सोंढा ले जाकर ठिकाने लगा दिए थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - हड्डी की जटिल सर्जरी कर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने रचा इतिहास,  डॉ. सिद्धार्थ की हो रही जमकर तारीफ..
सक्ती - हड्डी की जटिल सर्जरी कर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, डॉ. सिद्धार्थ की हो रही जमकर तारीफ..
छत्तीसगढ़ में प्री- मानसून की दस्तक, 05 दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में प्री- मानसून की दस्तक, 05 दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - जेल से बाहर आते ही पूर्व कांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - जेल से बाहर आते ही पूर्व कांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
आज का राशिफल, दिनांक 02 जून 2026 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 जून 2026 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - विवाहिला को ब्लैकमेल कर कोमल वर्मा रोज करता था रेप, परेशान होकर महिला ने किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ - विवाहिला को ब्लैकमेल कर कोमल वर्मा रोज करता था रेप, परेशान होकर महिला ने किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी आशुतोष उर्फ छोटू 06 महीने के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी आशुतोष उर्फ छोटू 06 महीने के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
खरसिया - IPL के फाइनल मैच में सट्टा खेलाते 32 लाख नगद के साथ गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल गिरफ्तार, साहिल अग्रवाल फरार
खरसिया - IPL के फाइनल मैच में सट्टा खेलाते 32 लाख नगद के साथ गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल गिरफ्तार, साहिल अग्रवाल फरार
सक्ती - महानगरों की तर्ज पर सक्ती में भी हो रही है हफ्ता वसूली, रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार
सक्ती - महानगरों की तर्ज पर सक्ती में भी हो रही है हफ्ता वसूली, रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार
इस खबर से सक्ती वालो का कोई लेना देना नही है, अंतः आप इस खबर को नजरअंदाज करे और भूलकर भी इसे ना पढ़े..
इस खबर से सक्ती वालो का कोई लेना देना नही है, अंतः आप इस खबर को नजरअंदाज करे और भूलकर भी इसे ना पढ़े..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH