खरसिया - IPL के फाइनल मैच में सट्टा खेलाते 32 लाख नगद के साथ गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल गिरफ्तार, साहिल अग्रवाल फरार

रायगढ़ , 01/06/2026 9:15:39 PM
Anil Tamboli
खरसिया - IPL के फाइनल मैच में सट्टा खेलाते 32 लाख नगद के साथ गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल गिरफ्तार, साहिल अग्रवाल फरार

रायगढ़ 01 जून 2026 - SSP शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। IPL फाइनल मुकाबले GT V/S RCB पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना साइबर और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार सटोरियों के कब्जे से क्रिकेट सट्टा संचालन में प्रयुक्त मोबाइल फोन, नोट गिनने की मशीन और सट्टे की रकम से जुड़े 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नगद बरामद किए हैं। मामले में सिंडिकेट से जुड़े 3 अन्य व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरसिया के गंज बाजार क्षेत्र में कुछ व्यक्ति IPL फाइनल मैच में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा खेला रहे है। इस सूचना पर साइबर थाना एवं खरसिया पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर एक साथ दबिश दी गई। रेड कार्रवाई के दौरान गंज बाजार क्षेत्र में पुलिस ने गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया तथा कई लोकल व्यकितयों द्वारा नकदी सट्टा रकम लगाने की बात बताये।

गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल अपने मेमोरेंडम कथन में रिकेश राय, अर्जुन राठौर और साहिल अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा सिंडिकेट संचालित करने की जानकारी दी। गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल ने बताया कि साहिल अग्रवाल सट्टे की रकम को अपने व्यवसाय में खपाकर कमीशन के रूप में लाभ अर्जित करता था।

आरोपियों के कब्जे से एक वनप्लस नॉर्ड एवं एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल जब्त किया गया, जिनमें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से संबंधित आईडी एवं तकनीकी साक्ष्य प्राप्त हुए। गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम SBI बैंक के पीछे स्थित गोपाल राइस मिल कॉलोनी में साहिल अग्रवाल के निवास पहुंची।

पुलिस वाहन को देखकर साहिल अग्रवाल दो बैग और नोट गिनने की मशीन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसके पिता मुकेश अग्रवाल एवं गवाहों की उपस्थिति में दोनों बैगों की तलाशी ली गई, जिसमें 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोटों सहित कुल 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नगद बरामद हुए।

इतनी बड़ी राशि के संबंध में कोई वैध जानकारी प्रस्तुत नहीं की जा सकी। गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेंडम से जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त रकम क्रिकेट सट्टे के संचालन से संबंधित है, जिस पर पुलिस ने राशि को विधिवत जब्त कर लिया। जांच में आरोपियों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन किया जाना पाए जाने पर सभी आरोपी गगन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, रिकेश राय, अर्जुन राठौर और साहिल अग्रवाल के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 तथा BNS) की धारा 112 (2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

फरार आरोपी साहिल अग्रवाल, रिकेश राय एवं अर्जुन राठौर की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी गगन अग्रवाल का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है। इसी साल मार्च महीने में थाना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टे की कार्यवाही में गगन पर की गई थी।

गिरफ्तार आरोपी

01 गगन अग्रवाल पिता स्वर्गीय अनूप कुमार अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पता गंज बाजार खरसिया

02 शुभम अग्रवाल उर्फ कालू पिता राजकुमार अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पता गंज बाजार खरसिया

ताज़ा समाचार

सक्ती - महानगरों की तर्ज पर सक्ती में भी हो रही है हफ्ता वसूली, रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार
सक्ती - महानगरों की तर्ज पर सक्ती में भी हो रही है हफ्ता वसूली, रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार
इस खबर से सक्ती वालो का कोई लेना देना नही है, अंतः आप इस खबर को नजरअंदाज करे और भूलकर भी इसे ना पढ़े..
इस खबर से सक्ती वालो का कोई लेना देना नही है, अंतः आप इस खबर को नजरअंदाज करे और भूलकर भी इसे ना पढ़े..
जांजगीर चाम्पा - पद्मिनी मल्टीप्लेक्स में लगी भीषण आग, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
जांजगीर चाम्पा - पद्मिनी मल्टीप्लेक्स में लगी भीषण आग, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
छत्तीसगढ़ - दो देवरों ने अपनी भाभी को बनाया हवस का शिकार, अलग अलग समय मे दिया रेप की वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो देवरों ने अपनी भाभी को बनाया हवस का शिकार, अलग अलग समय मे दिया रेप की वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते मनीष सिंह राजपूत सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते मनीष सिंह राजपूत सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, अब इतने रुपये में मिलेगा सिलेंडर, नई कीमत आज से लागू
LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, अब इतने रुपये में मिलेगा सिलेंडर, नई कीमत आज से लागू
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार प्रधान आरक्षक को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार प्रधान आरक्षक को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज आंधी से पेड़ की बड़ी टहनी टूटी, हादसे में पेड़ के नीचे खड़े तीन दोस्तो की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज आंधी से पेड़ की बड़ी टहनी टूटी, हादसे में पेड़ के नीचे खड़े तीन दोस्तो की मौत
01 जून से बदल जाएंगे कई नियम, UPI, PAN, LPG, ATM से लेकर रेलवे तक पर होगा असर, जाने क्या होगा नया नियम..
01 जून से बदल जाएंगे कई नियम, UPI, PAN, LPG, ATM से लेकर रेलवे तक पर होगा असर, जाने क्या होगा नया नियम..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH