कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 5835 पदों पर भर्ती शुरू , इन पदों के लिए निकली है वैकेंसी ,,

मध्य प्रदेश , 24-12-2020 12:41:55 PM
Anil Tamboli
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 5835 पदों पर भर्ती शुरू , इन पदों के लिए निकली है वैकेंसी ,,
भोपाल 24 दिसम्बर 2020 - मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां तेज हो गई है। इसके लिए कर्मचारियों की जरूरत को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने संविदा पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, लेबोरेटरी टेक्नीशियन और स्टाफ नर्स के 5835 पदों पर भर्ती शुरू कर दी है। 

इन कर्मचारियों को अभी 31 मार्च 2021 तक रखा जाएगा। इसके बाद सेवा बढ़ाने पर विचार होगा। ये पद आरक्षण नियमों के तहत भरे जाएंगे और कर्मचारियों को अलग-अगल श्रेणी में 12 से 20 हजार रुपये महीना मानदेय दिया जाएगा। मिशन 28 दिसंबर से आवेदन लेना शुरू करेगा। सभी पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल तय है।

प्रदेश में कोरोना वैक्सीन का परीक्षण चल रहा है। इसकी सफलता के बाद वैक्सीनेशन का काम शुरू होगा। केंद्र सरकार दो माह पहले वैक्सीनेशन के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दे चुकी है। 

जिसे देखते हुए संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 2551 पद मंजूर किए गए हैं। इन्हें 12 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। ऐसे ही स्टॉफ नर्स के 2664 पद मंजूर किए गए हैं। जिन्हें 20 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। 620 पदों पर लेबोरेटरी टेक्नीशियन की भर्ती होगी, जिन्हें 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

मिशन ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 फीसद पद आरक्षित किए हैं। इनमें से 13 फीसद पद न्यायालय का निर्णय आने तक आरक्षित रखे जाएंगे। दरअसल, कमल नाथ सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 फीसद किया था। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस कारण अभी लैब टेक्नीशियन के 80, स्टॉफ नर्स के 346 और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 332 पदों पर भर्ती की कार्यवाही पूरी नहीं की जाएगी। कोर्ट का फैसला आने के बाद उन अभ्यर्थियों को नियुक्ति का मौका मिलेगा, जो भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए हों और पात्रता हासिल की हो।

मिशन ने साफ कहा है कि तय तारीख के बाद आने वाले आवेदनों को मान्य नहीं किया जाएगा। वहीं निर्धारित प्रारूप में आवेदन नहीं आए, तो उन्हें भी निरस्त कर दिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH