छत्तीसगढ़ - चौधरी एजेंसी के तेल गोदाम में लगी भीषण आग, दो करोड़ से अधिक के नुकसान की आशंका

बिलासपुर , 30/05/2026 7:58:46 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चौधरी एजेंसी के तेल गोदाम में लगी भीषण आग, दो करोड़ से अधिक के नुकसान की आशंका

बिलासपुर 30 मई 2026 - बिलासपुर शहर के  व्यापार विहार में आज सुबह खाद्य तेल की चौधरी एजेंसी के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का भंडारण होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और आसमान में उठता धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। घटना सुबह करीब 9 बजे तारबाहर थाना क्षेत्र में स्थित गोदाम में हुई।

सूचना मिलते ही छह फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग इतनी भयावह थी कि उसे नियंत्रित करने में लगभग छह घंटे का समय लग गया। आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी मशीन से गोदाम की दीवार भी तोड़नी पड़ी, ताकि अंदर तक पहुंचकर पानी डाला जा सके।

बताया जा रहा है कि गोदाम में खाद्य तेल के भंडारण और पैकेजिंग का कार्य किया जाता था। यहां तीन बड़े ऑयल टैंक बने हुए थे, जिनमें तेल भरा हुआ था। आग लगने के बाद इन टैंकों और तेल के स्टॉक ने आग को और अधिक फैलाने का काम किया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह गोदाम तेल व्यापारी निमेष अग्रवाल का है।

व्यापारी के अनुसार आगजनी की इस घटना में करीब दो करोड़ रुपए मूल्य का माल जलकर खाक हो गया है। आग लगने के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में खाद्य तेल और अन्य सामग्री रखी हुई थी, जो पूरी तरह नष्ट हो गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - स्वामी आत्मानंद स्कूल में होने वाली सभी भर्ती निरस्त, DPI ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - स्वामी आत्मानंद स्कूल में होने वाली सभी भर्ती निरस्त, DPI ने जारी किया आदेश
सक्ती - युवती के साथ रेप, सुनसान जगह पर आरोपी राकेश ने दिया वारदात को अंजाम, हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ रेप, सुनसान जगह पर आरोपी राकेश ने दिया वारदात को अंजाम, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलवा रहा राजू देवांगन गिरफ्तार, 02 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलवा रहा राजू देवांगन गिरफ्तार, 02 लाख का सामान जप्त
देश मे मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, इस तारीख को केरल में मानसून देगा दस्तक
देश मे मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, इस तारीख को केरल में मानसून देगा दस्तक
छत्तीसगढ़ - शराब कोचिया से सांठगांठ करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - शराब कोचिया से सांठगांठ करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - 60 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू तुलाराम पटेल गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 60 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू तुलाराम पटेल गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - SSP ने जिले में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में बदले कई थानों के प्रभारी, देखे लिस्ट
छत्तीसगढ़ - SSP ने जिले में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में बदले कई थानों के प्रभारी, देखे लिस्ट
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार शिविर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते BEO ऑफिस का बाबू गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार शिविर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते BEO ऑफिस का बाबू गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
आज का राशिफल, दिनांक 28 मई 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 28 मई 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH