सक्ती - युवती के साथ रेप, सुनसान जगह पर आरोपी राकेश ने दिया वारदात को अंजाम, हुआ गिरफ्तार
सक्ती 30 मई 2026 - सक्ती जिले के मालखरौदा पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती कर युवती के साथ रेप करने वाले आरोपी को बिलासपुर जिले के मस्तूरी से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राकेश टण्डन पिता सुखसागर टंडन उम्र 26 साल है जो मल्हार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्रान थेम्हापारा का निवासी है। फिलहाल मालखरौदा पुलिस ने आरोपी राकेश टंडन के खिलाफ BNS की धारा 64(2) (m), 296, 351(3), 127(3) के तहत गिरफ्तार कर उसे न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मालखरौदा पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने 25 मई 2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राकेश टंडन से इंस्टाग्राम के माध्यम से जान पहचान हुआ था, दिनांक 11 मई 2026 को आरोपी के द्वारा पीड़िता को मिशन चौक बुलाकर अपने बाईक में बैठा कर सुनसान जगह ले गया और जान से मारने की धमकी देते हुए रेप किया। फिर पीड़िता को बिलासपुर ले गया रास्ते में उसकी मोबाइल की सिम को तोड़ दिया।
उसके बाद पीड़िता को बिलासपुर से गोंदिया तथा महाराष्ट्र के कराड मलकापुर ले जाकर एक घर में रखकर पीड़िता के घर वालों को जान से मारने की धमकी देते लगातार दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी रिपोर्ट के बाद से फरार हो गया था।
आरोपी की पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में आया हुआ है तब साइबर प्रभारी की मदद से तत्काल घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
















