छत्तीसगढ़ - शराब कोचिया से सांठगांठ करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

रायपुर , 30/05/2026 3:47:53 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब कोचिया से सांठगांठ करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

रायपुर 30 मई 2026 - अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम रहने और संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के आरोप में गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने 29 मई को इस संबंध में आदेश जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार, थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में थाना प्रभारी को नियंत्रण एवं कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार जारी रहा। 

मामले ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब ACCU रायपुर की देहात टीम ने 29 मई को गोबरा नवापारा के लल्ला सोनवानी के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बिक्री होना पाया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल मौके पर पहुंचे, लेकिन उन पर कार्रवाई के दौरान आरोपी लल्ला सोनवानी से एकांत में बातचीत करने का आरोप लगा।

पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कहा कि थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में अवैध शराब पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में असफल रहे और उनका आचरण भी संदेहास्पद पाया गया। इसी आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) से संबद्ध कर दिया गया है। निलंबन अवधि में निरीक्षक दीपेश जायसवाल को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - स्वामी आत्मानंद स्कूल में होने वाली सभी भर्ती निरस्त, DPI ने जारी किया आदेश

सक्ती - युवती के साथ रेप, सुनसान जगह पर आरोपी राकेश ने दिया वारदात को अंजाम, हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलवा रहा राजू देवांगन गिरफ्तार, 02 लाख का सामान जप्त

देश मे मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, इस तारीख को केरल में मानसून देगा दस्तक
देश मे मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, इस तारीख को केरल में मानसून देगा दस्तक
छत्तीसगढ़ - शराब कोचिया से सांठगांठ करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - शराब कोचिया से सांठगांठ करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - 60 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू तुलाराम पटेल गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - SSP ने जिले में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में बदले कई थानों के प्रभारी, देखे लिस्ट

छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार शिविर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते BEO ऑफिस का बाबू गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

आज का राशिफल, दिनांक 28 मई 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH