छत्तीसगढ़ - SSP ने जिले में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में बदले कई थानों के प्रभारी, देखे लिस्ट

बिलासपुर , 30/05/2026 3:15:19 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - SSP ने जिले में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में बदले कई थानों के प्रभारी, देखे लिस्ट

बिलासपुर 30 मई 2026 - पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों और निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावशील रहेगा।

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक निलेश पाण्डेय की कार्यालय पुलिस अधीक्षक बिलासपुर में की गई संबद्धता समाप्त कर दी गई है, थाना रतनपुर भेजा गया है। वहीं निरीक्षक उमेश साहू को थाना अजाक से स्थानांतरित कर थाना सकरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह निरीक्षक विजय चौधरी को थाना सकरी से एसपी आफिस बिलासपुर में पदस्थ रखा गया है। निरीक्षक राजश्री दामू को थाना कोनी से हटाकर कार्यालय नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर में किया गया है।

आदेश के मुताबिक रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक अवनीश पासवान को थाना तखतपुर भेजा गया है, जबकि निरीक्षक विवेक पाण्डेय को थाना तखतपुर से थाना कोनी भेजा गया है।

इसके अलावा रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक उत्तम कुमार साहू को थाना अजाक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस विभाग द्वारा जारी इस प्रशासनिक आदेश को कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा विभागीय कार्यप्रणाली में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने नए कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - स्वामी आत्मानंद स्कूल में होने वाली सभी भर्ती निरस्त, DPI ने जारी किया आदेश

सक्ती - युवती के साथ रेप, सुनसान जगह पर आरोपी राकेश ने दिया वारदात को अंजाम, हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलवा रहा राजू देवांगन गिरफ्तार, 02 लाख का सामान जप्त

देश मे मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, इस तारीख को केरल में मानसून देगा दस्तक

छत्तीसगढ़ - शराब कोचिया से सांठगांठ करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - 60 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू तुलाराम पटेल गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 60 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू तुलाराम पटेल गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - SSP ने जिले में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में बदले कई थानों के प्रभारी, देखे लिस्ट
छत्तीसगढ़ - SSP ने जिले में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में बदले कई थानों के प्रभारी, देखे लिस्ट
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार शिविर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते BEO ऑफिस का बाबू गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

आज का राशिफल, दिनांक 28 मई 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH