छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार शिविर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते BEO ऑफिस का बाबू गिरफ्तार

कोरबा , 30/05/2026 1:50:50 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार शिविर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते BEO ऑफिस का बाबू गिरफ्तार

कोरबा 30 मई 2026 - कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के तुमान में चल रहे सुशासन तिहार समाधान शिविर में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर सेवानिवृत्त शिक्षक अमृत लाल बघेल से लंबित काम कराने के एवज में पैसे मांगने का आरोप है।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया और शिविर स्थल पर ही कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृत लाल बघेल अपनी GPF पासबुक में कटौती की एंट्री कराने के लिए लंबे समय से कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि काम करने के एवज में बाबू प्रदीप मिश्रा ने उनसे 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर शिक्षक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद बिलासपुर ACB के डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने योजना बनाकर समाधान शिविर में दबिश दी। जैसे ही आरोपी बाबू ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ACB की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रदीप मिश्रा पर पहले भी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं और विभागीय कार्रवाई भी हुई थी। इसके बावजूद वह लंबे समय से विभाग में पदस्थ था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - स्वामी आत्मानंद स्कूल में होने वाली सभी भर्ती निरस्त, DPI ने जारी किया आदेश

सक्ती - युवती के साथ रेप, सुनसान जगह पर आरोपी राकेश ने दिया वारदात को अंजाम, हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलवा रहा राजू देवांगन गिरफ्तार, 02 लाख का सामान जप्त

देश मे मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, इस तारीख को केरल में मानसून देगा दस्तक

छत्तीसगढ़ - शराब कोचिया से सांठगांठ करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - 60 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू तुलाराम पटेल गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - SSP ने जिले में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में बदले कई थानों के प्रभारी, देखे लिस्ट
छत्तीसगढ़ - SSP ने जिले में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में बदले कई थानों के प्रभारी, देखे लिस्ट
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार शिविर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते BEO ऑफिस का बाबू गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार शिविर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते BEO ऑफिस का बाबू गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

आज का राशिफल, दिनांक 28 मई 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH