छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलवा रहा राजू देवांगन गिरफ्तार, 02 लाख का सामान जप्त

रायपुर , 30/05/2026 4:34:54 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलवा रहा राजू देवांगन गिरफ्तार, 02 लाख का सामान जप्त

रायपुर 30 मई 2026 - एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा था। 

दरअसल ACCU की टीम को सूचना मिली थी कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कंकाली तालाब के पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन में बैठकर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहा है। सूचना मिलने के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की और उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू देवांगन पिता छोटूराम देवांगन, उम्र 37 वर्ष, निवासी आदर्श नगर कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती बताया, पुलिस टीम ने जब आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा Uncle777.com और Annapoorna Book नामक ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा साइट्स के लिंक और आईडी मिले।

पुलिस ने सटोरिया राजू देवांगन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, 20 हजार रुपए नकद और एक दोपहिया वाहन जब्त किया। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 90 हजार रुपए बताई गई है। इस मामले में थाना पुरानी बस्ती में सटोरिया राजू देवांगन के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और 8 के तहत कार्रवाई की गई है। 

आरोपी से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - स्वामी आत्मानंद स्कूल में होने वाली सभी भर्ती निरस्त, DPI ने जारी किया आदेश

सक्ती - युवती के साथ रेप, सुनसान जगह पर आरोपी राकेश ने दिया वारदात को अंजाम, हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ रेप, सुनसान जगह पर आरोपी राकेश ने दिया वारदात को अंजाम, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलवा रहा राजू देवांगन गिरफ्तार, 02 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलवा रहा राजू देवांगन गिरफ्तार, 02 लाख का सामान जप्त
देश मे मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, इस तारीख को केरल में मानसून देगा दस्तक

छत्तीसगढ़ - शराब कोचिया से सांठगांठ करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - 60 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू तुलाराम पटेल गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - SSP ने जिले में चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में बदले कई थानों के प्रभारी, देखे लिस्ट

छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार शिविर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार की रिश्वत लेते BEO ऑफिस का बाबू गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

आज का राशिफल, दिनांक 28 मई 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH