छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने महिला को बनाया हवस का शिकार, पुलिस लाईन स्थित अपने घर मे दिया वारदात को अंजाम
रायपुर 24 मई 2026 - राजधानी रायपुर में पुलिस एक आरक्षक को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आरक्षक का नाम मुकेश साहू बताया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में FIR दर्ज कर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामले में महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी पहचान वर्ष 2008 में आरक्षक मुकेश साहू से हुई थी। इसके बाद वर्ष 2015 में शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को रायपुर स्थित पुलिस लाइन में अपने घर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का यह भी आरोप है कि समय-समय पर शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाए जाते रहे। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी आरक्षक की पोस्टिंग गरियाबंद में रहने के दौरान दोनों के बीच संबंध बने रहे। बाद में आरोपी ने पीड़िता को रायपुर में एक किराए के मकान में भी रखा, जहां वह उसके संपर्क में रही।
जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो मामला बिगड़ गय इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने प्राथमिक जांच की और उसके आधार पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी आरक्षक मुकेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
















