छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पत्नी ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट को काट कर किया अलग, इलाज जारी

बिलासपुर , 24/05/2026 5:15:00 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पत्नी ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट को काट कर किया अलग, इलाज जारी

बिलासपुर 24 मई 2026 - चकरभाठा क्षेत्र में पति और पत्नी के विवाद ने शुक्रवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। शक और पारिवारिक कलह के बीच गुस्से में आई पत्नी ने अपने पति पर हंसिए से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर हालत में घायल पति को तत्काल इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस घायल राजमिस्त्री के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। 

चकरभाठा निवासी राकेश कौशिक राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनकी पत्नी द्रोपति कौशिक को लंबे समय से शक था कि राकेश का किसी दूसरी महिला से संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते थे। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। देर रात करीब एक बजे पति-पत्नी के बीच फिर इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर द्रोपति ने घर में रखे लोहे के हंसिए से राकेश पर हमला कर दिया।

स्वजन ने देखा कि राकेश घर के अंदर खटिया पर बैठे थे और उनके प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था। वहीं द्रोपति कौशिक कटे हुए अंग को अपने हाथ में पकड़े हुई थी। इसके बाद स्वजन तत्काल घायल राकेश और कटे हुए अंग को लेकर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला का बयान लिया है। अब घायल राजमिस्त्री के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL सट्टा खेलाते शेख आसिफ सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाईक सवार हार्डवेयर कारोबारी दीपक गोयल की मौत, पुलिस जांच में जुटी

पूरे घर मे मुर्गे का खून छिड़क कर युवती ने रची ऐसी साजिश की परिजनों के साथ पुलिस के भी उड़े होश, जाने क्या है मामला..
पूरे घर मे मुर्गे का खून छिड़क कर युवती ने रची ऐसी साजिश की परिजनों के साथ पुलिस के भी उड़े होश, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पत्नी ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट को काट कर किया अलग, इलाज जारी
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पत्नी ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट को काट कर किया अलग, इलाज जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेला रहे एक नाबालिग सहित 07 सटोरिये गिरफ्तार, 02 लाख से अधिक का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 24 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

छत्तीसगढ़- अंजान युवक से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी, लुटा बैठी अपनी इज्जत

कॉकरोच जनता पार्टी बना सायबर ठगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया, ऐसे दे रहे है ठगी की वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH