सक्ती - खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, किसान खाद भंडार सहित इन 07 दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड
सक्ती 22 मई 2026 - सक्ती जिले में खाद की कालाबाजारी और अनियमित विक्रय के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कृषि विभाग ने खाद विक्रय में गड़बड़ी पाए जाने पर सात दुकानदारों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद खाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
कृषि उपसंचालक तरुण प्रधान ने बताया कि जांच के दौरान संबंधित दुकानदारों के यहां खाद विक्रय में अनियमितता पाई गई। इसके चलते उनके लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। सभी दुकानदारों को 7 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने नोटिस जारी किया गया है। यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
इन दुकानदारों के लाइसेंस किए गए सस्पेंड
01 - किसान खाद भंडार सक्ती
02 - कोमल प्रसाद जायसवाल साराडीह
03 - योगेश कुमार अग्रवाल फगुरम
04 - सक्ती आधुनिक एफपीओ भातमाहुल
05 - विकास कुमार अग्रवाल बाराद्वार
06 - आदित्य ट्रेडर्स कुधरी
07 - धन लक्ष्मी कृषि केंद्र लवसरा
कृषि विभाग ने साफ कहा है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
















